बंगाल चुनाव: खाकी से खादी... जगतदल में राजेश कुमार को उतारकर बीजेपी ने ममता को दे दी टेंशन!

पश्चिम बंगाल की जगतदल विधानसभा सीट पर अब सबकी नजरें हैं. यह मुकाबला बंगाल चुनाव की चर्चित लड़ाइयों में माना जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बीजेपी के राजेश कुमार टीएमसी नेता सोमनाथ श्याम को शिकस्त दे पाएंगे?

Advertisement
जगतदल विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे राजेश कुमार जगतदल विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे राजेश कुमार

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

पश्चिम बंगाल में वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 111 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं. इनमें रिटायर्ड आईपीएस डॉ. राजेश कुमार, रूपा गांगुली समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल है. बीजेपी ने राजेश कुमार को जगतदल विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है.

बीजेपी के इस दांव से जगतदल की सियासी लड़ाई रोचक हो गई है. यहां उनका मुकाबला ममता बनर्जी की टीएमसी के कद्दावर नेता और मौजूदा विधायक सोमनाथ श्याम से है.

Advertisement

जगतदल में किसे मिलेगी जीत?
राजेश कुमार जनवरी 2026 में पुलिस महानिदेशक (DGP) पद से रिटायर्ड हुए. वे पश्चिम बंगाल में सीआईडी (CID) प्रमुख और कोलकाता के पुलिस कमिश्वर के रूप में चर्चित रहे. राजेश कुमार चार्टर्ड अकाउंटेंट भी रहे हैं. साथ ही फाइनेंस में पीएचडी और फाइनेंस एंड ह्यूमन रिसोर्सेस में एमबीए किया है. 

जगतदल का यह मुकाबला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित लड़ाइयों में माना जा रहा है. उन्हें प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और चीफ मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया जा चुका है. अब वे इन्हीं उपलब्धियों के साथ सियासी मैदान में उतर रहे हैं, जहां उनका मुकाबला टीएमसी के सोमनाथ श्याम जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी से है.

इंडिया टुडे से बातचीत में राजेश कुमार ने कहा, 'जिस तरह मैंने तीन दशक पुलिस सेवा में रहकर जनता की सेवा की, उसी तरह नए विजन के साथ मैं जनकल्याण करना चाहता हूं'.

Advertisement

बंगाल में दो चरणों में चुनाव
बता दें कि इस साल बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इन सभी राज्यों में नतीजे 4 मई को आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement