'पाकिस्तान प्रभावित कर रहा असम चुनाव', CM हिमंत ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी पर भारत के अलावा तीन अन्य देशों का पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे. सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि यह पाकिस्तान के एक सोशल मीडिया ग्रुप में चल रही गलत जानकारी पर आधारित है.

Advertisement
असम के मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी चैनलों पर लगाया प्रो-कांग्रेस एजेंडा चलाने का आरोप (Photo: ITG) असम के मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी चैनलों पर लगाया प्रो-कांग्रेस एजेंडा चलाने का आरोप (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

असम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और चुनावी मौसम में कांग्रेस ने अपनी तोप सीधे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर मोड़ दी है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने सीएम हिमंत की पत्नी रिनकी भुइयां पर यूएई, मिस्र और एंटीगुआ -बारबुडा, भारत के अलावा तीन देशों का पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था. कांग्रेस के आरोपों पर अब हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है.

Advertisement

सीएम हिमंत ने दावा किया है कि कांग्रेस ने उनके पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट और दुबई में संपत्ति के जो आरोप गढ़े हैं, वह पाकिस्तान के एक सोशल मीडिया ग्रुप से ली गई जानकारी के आधार पर गढ़े गए हैं. ये आरोप गलत जानकारी के आधार पर लगाए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम के चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी कहा है कि कानूनी रूप से यह दंडनीय है.

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाने के लिए कांग्रेस ने जिन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया, वे दस्तावेज 'पाकिस्तानीज इन अजमान'(Pakistanis in Ajman) नाम के सोशल मीडिया ग्रुप से लिए गए थे. सीएम हिमंत का दावा है कि एक पाकिस्तानी नागरिक के खोए हुए पासपोर्ट पर मेरी पत्नी की तस्वीर एडिट करके लगाई गई थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पाकिस्तान की मदद ली.

Advertisement

यह भी पढ़ें: असम में BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी, बोले- सबसे भ्रष्ट CM हैं हिमंत बिस्वा सरमा

सीएम हिमंत ने कहा कि यह कोई साधारण धोखाधड़ी का मामला नहीं, देश के खिलाफ अपराध है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान, असम के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान के कम से कम 11 टीवी डिबेट्स का रुख यह था कि कांग्रेस को चुनाव जीतना चाहिए. सीएम हिमंत ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अपनी पत्नी की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी भी दी.

यह भी पढ़ें: हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कांग्रेस का आरोप, असम CM का पलटवार

उन्होंने पुलिस एक्शन की उम्मीद जताई और कहा कि चुनाव से पहले ऐसे आरोप लगाना नतीजे प्रभावित करने की कोशिश हैं. सीएम हिमंत ने कहा कि यह एक आपराधिक कार्य है और कानून दंडनीय भी. सीएम हिमंत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई इतना नीचे गिरकर मेरी पत्नी के खिलाफ ऐसे झूठे आरोप लगा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement