लखनऊ जाएंगे अमित शाह, PM मोदी वाराणसी में देखेंगे एयर शो... UP चुनाव के लिए BJP का प्लान

पीएम मोदी 25 अक्टूबर 2026 को एयर शो देखने के लिए वाराणसी पहुंचेंगे. इसके बाद 27 अक्टूबर को नितिन नवीन आजमगढ़ जाएंगे. वहीं, 30 और 31 अक्टूबर को अमित शाह लखनऊ में कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे.

Advertisement
अमित शाह चुनावी तैयारियों को धार देने लखनऊ जाएंगे. (Photo-ITG) अमित शाह चुनावी तैयारियों को धार देने लखनऊ जाएंगे. (Photo-ITG)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

अगले एक हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों को धार देते नजर आएंगे. वे राज्य के अलग-अलग इलाकों में मौजूद रहेंगे.

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को एयर शो देखने के लिए वाराणसी पहुंचेंगे. इसके बाद 27 अक्टूबर को आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर के मंच पर नितीन नवीन होंगे.

Advertisement

वहीं, 30 और 31 अक्टूबर को अमित शाह लखनऊ में उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. इस बहाने चुनावी तेवर को धार देंगे, माना जा रहा है अमित शाह नाराज सहयोगियों की नाराजगी भी दूर करेंगे.

यूपी चुनाव नजदीक आते ही पार्टी में अमित शाह की जरूरत शिद्दत से महसूस की जा रही थी. सहयोगी दलों में भी खास तौर पर इस बात को लेकर बेचैनी थी कि अमित शाह ने अब तक खुद को राज्य के घटनाक्रमों से दूर क्यों रखा हुआ है.

अब अमित शाह खुद चुनावी तैयारियों को धार देने लखनऊ पहुंच रहे हैं. चर्चा है कि नवंबर महीने से वे सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे, ताकि 2027 के चुनावी मॉडल को जमीनी स्तर पर मजबूती से उतारा जा सके.

Advertisement

कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के चेहरे इस बैठक में शामिल होंगे.

माना जा रहा है कि दिवाली से पहले पार्टी संगठन अपने सभी कील-कांटे दुरुस्त कर लेना चाहता है, ताकि त्योहार के बाद पूरे दम-खम के साथ अभियान की शुरुआत की जा सके.

इस बीच, बताया जा रहा है कि बीजेपी ने अपनी पूरी मशीनरी चुनाव के लिए झोंक दी है. चर्चा है कि बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े इन दिनों यूपी के जिले-जिले का दौरा कर रहे हैं और गुपचुप तरीके से जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश के लिए सर्वे भी करा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »