रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए ये मौका बेहद खास है. आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. हालांकि, 13 नवंबर को फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है. जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 1,688 पदों पर भर्ती का जाएगी. चुने गए उम्मीदवारों को पद के आधार पर 19,900 रुपये से लेकर 21, 700 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है.
क्या है आवेदन की तारीख?
आवेदन शुरू होने की तारीख- 15 अक्टूबर, 2026
आवेदन की आखिरी तारीख- 13 नवंबर, 2026
सुधारने की विंडो- 16 नवंबर से 25 नवंबर, 2026 तक
कितनी हैं वैकेंसी?
कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क – 700
अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट – 200
जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट – 600
ट्रेन्स क्लर्क – 188
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत होना चाहिए. जबकि ST/SC, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और 12वीं से अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन में निर्धारित छूट दी गई है. इसके अलावा कुछ पदों पर टाइपिंग स्किल भी जरूरी है.
उम्र में मिलेगी छूट
वहीं, अगर उम्र सीमा की बता करें, तो 1 जनवरी 2027 तक उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट के नियम लागू होंगे. ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिलेगी.
क्या है चयन प्रक्रिया?
सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) के दो चरणों में होगा. पहले चरण की परीक्षा में प्राप्त नॉर्मलाइजेशन स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को दूसरे चरण की सीबीटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
आजतक एजुकेशन डेस्क