अमेरिका को ईरान युद्ध में बड़ा झटका: 42 विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त, रिपोर्ट में खुलासा

अमेरिका को ईरान युद्ध में बड़ा नुकसान हुआ है. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में 42 विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए. इनमें 4 F-15E, 1 F-35, 24 MQ-9 Reaper ड्रोन्स शामिल हैं. कुल लागत 2.80 लाख करोड़ हो गई है.

Advertisement
ईरान के इस्फहान प्रांत में गिरे अमेरिकी ट्रांसपोर्ट प्लेन की तस्वीर. (Photo: AP) ईरान के इस्फहान प्रांत में गिरे अमेरिकी ट्रांसपोर्ट प्लेन की तस्वीर. (Photo: AP)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

अमेरिका को ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान में भारी नुकसान हुआ है. आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान अमेरिका के 42 विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए. इनमें फाइटर जेट्स और ड्रोन्स शामिल हैं. कॉन्ग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया है.  रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संख्या अभी अंतिम नहीं है और आगे बढ़ सकती है.

Advertisement

28 फरवरी को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया था. यह एक बड़ा सैन्य अभियान था, जिसमें अमेरिकी वायुसेना और नौसेना ने बड़े पैमाने पर हमले किए. CRS रिपोर्ट के अनुसार, इस अभियान के दौरान अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: '9/11 के बाद US और आतंकियों संग डबल गेम...', PAK मौलाना ने खोल दी पोल

कितने और कौन-कौन से विमान हुए नुकसान?

रिपोर्ट के मुताबिक कुल 42 विमान प्रभावित हुए. इनमें शामिल हैं...

  • 4 F-15E Strike Eagle फाइटर जेट्स
  • 1 F-35A Lightning II फाइटर एयरक्राफ्ट
  • 1 A-10 Thunderbolt II ग्राउंड अटैक एयरक्राफ्ट
  • 7 KC-135 Stratotanker एरियल रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट
  • 1 E-3 Sentry AWACS विमान
  • 2 MC-130J Commando II स्पेशल ऑपरेशंस एयरक्राफ्ट
  • 1 HH-60W Jolly Green II हेलीकॉप्टर
  • 24 MQ-9 Reaper ड्रोन्स
  • 1 MQ-4C Triton ड्रोन

MQ-9 Reaper ड्रोन्स का नुकसान सबसे ज्यादा है, जो अमेरिकी सेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सूर्यास्त्र रॉकेट का सफल परीक्षण, PAK में 300 KM तक अब कोई भी टारगेट सेफ नहीं

नुकसान की लागत कितनी?

मई 2026 में अमेरिकी कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान पेंटागन के एक्टिंग कंपट्रोलर जूल्स डब्ल्यू हर्स्ट III ने बताया कि ईरान अभियान की कुल अनुमानित लागत बढ़कर 29 बिलियन डॉलर (लगभग 2.80 लाख करोड़ रुपये) हो गई है. उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी का बड़ा कारण क्षतिग्रस्त और नष्ट हुए उपकरणों की मरम्मत या बदलने की लागत है.
 
कॉन्ग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) अमेरिकी कांग्रेस को नीति और कानूनी विश्लेषण दिलाती है. इस रिपोर्ट को न्यूज रिपोर्ट्स, डिफेंस डिपार्टमेंट और US सेंट्रल कमांड  के बयानों के आधार पर तैयार किया गया है. रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि युद्ध अभी चल रहा है, इसलिए नुकसान की संख्या में बदलाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें: तंदूर जैसा फील करता इंसान और झुलसाता आसमान... प्रचंड गर्मी के कहर की देखें Photos

ईरान युद्ध का असर

यह नुकसान अमेरिका के लिए काफी बड़ा माना जा रहा है. खासकर F-35 और F-15 जैसे आधुनिक फाइटर जेट्स का नुकसान और 24 MQ-9 Reaper ड्रोन्स का खोना अमेरिकी वायुसेना की क्षमता पर असर डाल सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर विमानों का नुकसान किसी भी देश के लिए चिंता का विषय है, भले ही वह सुपर पावर क्यों न हो.

Advertisement

अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशनल एपिक फ्यूरी में 42 विमानों के नष्ट या क्षतिग्रस्त होने की खबर अमेरिकी सैन्य अभियान की कीमत को उजागर करती है. 29 बिलियन डॉलर की बढ़ी हुई लागत और भारी नुकसान दिखाता है कि आधुनिक युद्ध कितने महंगे और जोखिम भरे हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement