फ्रांस की सशस्त्र सेनाओं ने बुधवार को पुष्टि की कि पूर्वी फ्रांस में एक फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मिराज 2000डी कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मंगलवार देर रात एक मिशन से लौटते समय क्रैश हुआ. विमान में दो सदस्यीय क्रू था- एक फाइटर पायलट और एक वेपन्स सिस्टम्स ऑफिसर.
एक शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे सदस्य की तलाश जारी है. दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी गई है. विमान नैंसी-ओचे एयर बेस (बीए 133) से था. म्यूर्थे-एट-मोसेल क्षेत्र में क्रैश हुआ. यह लगभग रात 10:30 से 10:40 बजे के बीच हुआ, जब विमान ट्रेनिंग मिशन से लौट रहा था.
यह भी पढ़ें: Wings Over Ganges: वाराणसी के आसमान में उड़ेंगे राफेल, सुखोई समेत ये 6 फाइटर जेट
रेडियो और रडार संपर्क अचानक टूट गया. स्थानीय लोगों ने जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी. आसमान में आग का गोला गिरते देखा. क्रैश साइट रोगेविल के पास है. बचाव दल ने ड्रोन की मदद से मलबा खोजा. कम से कम एक क्रू सदस्य इजेक्ट नहीं कर सका. विमान बिना हथियारों के था और क्लासिक ट्रेनिंग मिशन पर था.
मिराज 2000डी की विशेषताएं
मिराज 2000डी फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया गया दो सीट वाला ग्राउंड-अटैक स्पेशलिस्ट विमान है. यह जटिल वातावरण में ऑपरेट करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह पारंपरिक एयर ऑपरेशंस और पावर-प्रोजेक्शन मिशनों का समर्थन करता है.
यह विमान रात-दिन सभी मौसम में सटीक बमबारी के लिए जाना जाता है और फ्रांसीसी वायुसेना में लंबे समय से सेवा दे रहा है.
यह भी पढ़ें: रूस के जिरकॉन जैसी हो सकती है भारत की ब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक मिसाइल
जांच और आगे की कार्रवाई
फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा जांच ब्यूरो और अन्य एजेंसियां कारण पता लगाने में जुटी हैं. मौसम की कठिनाइयों के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा. यह घटना फ्रांसीसी वायुसेना के लिए दुखद है, क्योंकि मिराज 2000डी बेड़ा हाल ही में अपग्रेड भी हुआ है.
ऋचीक मिश्रा