अमेरिका ने खामेनेई के घर को टारगेट किया... जानिए कहां है सुप्रीम लीडर का सीक्रेट बेस

अमेरिका ने अपनी मिसाइलों से ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के घर पर हमला किया है. लेकिन क्या सच में उसने खामेनेई के सीक्रेट बेस पर हमला किया है. ये सीक्रेट बेस तेहरान के उत्तर-पूर्वी इलाके लवीजान में 90-100 मीटर गहरे गुप्त भूमिगत बंकर में परिवार के साथ सुरक्षित हैं. यह बंकर IRGC से भी छिपा है.

Advertisement
तेहरान के लवीजान इलाके में बताया जाता है ईरान के सुप्रीम लीडर का सीक्रेट बेस. (Photo: ITG) तेहरान के लवीजान इलाके में बताया जाता है ईरान के सुप्रीम लीडर का सीक्रेट बेस. (Photo: ITG)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

अमेरिका ने अपनी नौसेना और वायुसेना के जरिए ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया. ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के घर को भी टारगेट किया गया है. पर क्या सच में खामेनेई के सीक्रेट बेस पर अटैक हुआ है या नहीं अभी ये पुख्ता नहीं हुआ है.  

इस बीच सवाल उठ रहा है- ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का सीक्रेट बंकर या गुप्त अड्डा कहां है? खामेनेई और उनका परिवार लवीजान (Lavizan) इलाके में एक गहरे भूमिगत बंकर में छिपे हुए हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पूरी सेना के बराबर तबाही मचाने वाले USS अब्राहम लिंकन से US-इजरायल ने किया ईरान पर अटैक

लवीजान बंकर के बारे में क्या पता है?

  • स्थान: लवीजान, तेहरान के उत्तर-पूर्व में. यह एक सैन्य और न्यूक्लियर रिसर्च इलाका है, जहां पहले से ही गुप्त सुविधाएं हैं.
  • गहराई: यह 90-100 मीटर या इससे ज्यादा गहरा है. एंटी-बॉम्ब और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम से सुरक्षित.
  • सुरक्षा: खामेनेई के परिवार (बेटे मुजतबा सहित) के साथ हैं. एक गुप्त एलीट यूनिट उनकी रक्षा कर रही है, जो IRGC से भी छिपी हुई है.
  • पिछला इस्तेमाल: 2024-2025 में इजरायल के साथ संघर्ष (ट्रू प्रॉमिस ऑपरेशन) के दौरान भी वे इसी बंकर में गए थे. जून 2025 में इजरायल के हमलों के बाद उन्हें यहां शिफ्ट किया गया.

यह भी पढ़ें: Israel Vs Iran LIVE: ईरान पर फाइटर जेट्स-मिसाइलों से अटैक, ट्रंप बोले - तेहरान को कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

Advertisement

खामेनेई की उम्र 86 साल है. वे हत्या के डर से लगातार बंकर बदलते रहते हैं. अमेरिका और इजरायल को उनकी लोकेशन की जानकारी होने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक कोई बड़ा हमला नहीं हुआ. ट्रंप ने कहा था कि वे जानते हैं खामेनेई कहां हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें निशाना नहीं बनाएंगे- शायद समझौते की उम्मीद में.

क्यों महत्वपूर्ण है यह बंकर?

अगर अमेरिका या इजरायल हमला करें, तो खामेनेई को टारगेट करना ईरान में बड़ा उलटफेर ला सकता है. ईरान के न्यूक्लियर साइट्स (जैसे फोर्डो) पर पहले हमले हो चुके हैं, लेकिन खामेनेई का बंकर अलग है. यह जानकारी जनवरी 2026 की मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. स्थिति तेजी से बदल रही है- अमेरिकी जहाज पहुंच रहे हैं. ईरान मिसाइल तैयार कर रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement