दिल्ली फिर शर्मसार, चलती कार में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो गई. जहां तीन दरिंदों ने चलती कार में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात अंजाम दे डाला. हालांकि इस मामले में पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / हिमांशु मिश्रा / राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो गई. जहां तीन दरिंदों ने चलती कार में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात अंजाम दे डाला. हालांकि इस मामले में पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह शर्मनाक वारदात दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके की है. जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी 21 वर्षीय के जानने वाले थे. बीती रात वे युवती को पब ले जाने के बहाने अपनी कार में बैठा कर साथ ले गए और उसके बाद कार में ही उन लोगों ने चलती कार में ही युवती के साथ बलात्कार किया.

Advertisement

घटना के बाद आरोपी आधी रात के वक्त युवती को एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह से युवती ने पुलिस को संपर्क किया और आपबीती सुनाई. युवती की शिकायत सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई. और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा.

पुलिस के मुताबिक आरोपी विजय कुमार, आरिफ, और मुबारक से युवती की पहले से ही जान पहचान है. सोमवार की रात उन तीनों ने युवती को पब ले जाना का झांसा दिया और इसी बहाने उसे में बैठा लिया. उसी के बाद उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया.

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांच रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »