यूपीः बदली गई पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जेल, नैनी से फतेहगढ़ भेजा गया

यूपी के जौनपुर संसदीय सीट से सांसद रहे धनंजय सिंह की जेल बदली गई है. प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद धनंजय को कड़ी सुरक्षा के बीच फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
पूर्व सांसद धनंजय सिंह (फाइल फोटो) पूर्व सांसद धनंजय सिंह (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक / पंकज श्रीवास्तव

  • लखनऊ/प्रयागराज,
  • 11 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST
  • धनंजय ने बताया था जान का खतरा
  • फतेहगढ़ जेल में ही बंद है सुनील राठी

यूपी के जौनपुर संसदीय सीट से सांसद रहे धनंजय सिंह की जेल बदली गई है. प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद धनंजय को कड़ी सुरक्षा के बीच फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया है. फतेहगढ़ जेल ले जाए जाने के लिए नैनी जेल की पुलिस ने धनंजय सिंह को एस्कॉर्ट टीम के हवाले कर दिया. पूर्व सांसद धनंजय के शाम 5 बजे तक फतेहगढ़ जेल पहुंचने की संभावना है.

Advertisement

धनंजय सिंह की ओर से नैनी जेल में जान का खतरा बताए जाने के बाद जेल बदलने का निर्णय हुआ. धनंजय सिंह, अजीत सिंह हत्याकांड में इनामी रहे. धनंजय को प्रयागराज की नैनी जेल में बंद किया गया था. धनंजय ने पिछले दिनों नैनी जेल में अपनी जान को खतरा बताया था. धनंजय की ओर से नैनी सेंट्रल जेल में अपनी जान को खतरा बताए जाने के बाद जेल बदलने का निर्णय लिया गया.

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि मुन्ना बजरंगी की जेल के अंदर हत्या के मामले में भी धनंजय सिंह की भूमिका पर सवाल उठे थे. मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सुनील राठी भी फतेहगढ़ जेल में ही बंद है. इसी जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन सुभाष ठाकुर भी बंद है. सुभाष ठाकुर और सुनील राठी के साथ धनंजय सिंह भी अब इसी जेल में पहुंच गए हैं.

Advertisement

बता दें कि लखनऊ में हुई अजीत सिंह की हत्या के मामले में नाम आने के बाद धनंजय सिंह फरार चल रहे थे. धनंजय की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. धनंजय पर अजीत सिंह हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है. वहीं, धनंजय ने एक पुराने मामले में पिछले दिनों सरेंडर कर दिया था. धनंजय को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. धनंजय को नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »