मूसेवाला हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई की मुश्किलें बढ़ीं, एक महीने में दूसरी पर रिमांड में ले सकती है NIA

सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े हथियार तस्कर शाहबाज अंसारी को एनआईए ने शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एनआईए लॉरेंस बिश्नोई को एक बार फिर से अपनी कस्टडी में ले सकती है. पिछले महीने भी बिश्नोई को 10 दिन की एनआईए रिमांड में भेजा था.

Advertisement
24 नवंबर को भी कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को एनआईए रिमांड में भेजा था (फाइल फोटो) 24 नवंबर को भी कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को एनआईए रिमांड में भेजा था (फाइल फोटो)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला में हथियार तस्कर शाहबाज अंसारी की  गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर एनआईए लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी ले सकती है. लॉरेंस अभी पंजाब पुलिस की कस्टडी में है. इससे पहले भी एनआईए लॉरेंस बिश्नोई को अपनी कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ कर चुकी है.

NIA ने दिल्ली में की शुक्रवार को शाहबाज की गिरफ्तारी की थी. इस पर आरोप था कि उसने लॉरेंस गैंग को हथियार सप्लाई किए थे. इसके बाद बेचे गए इन्हीं हथियारों से मूसेवाला की हत्या हुई थी. एनआईए की जांच में यह भी सामने आया है कि शाहबाज के चाचा, पिता भी हथियार तस्कर हैं. 2016 में पाकिस्तान से आए हथियारों की सप्लाई की इन्होंने ही की थी. कुछ समय पहले दिल्ली स्पेशल सेल ने दोनों रिजवान अंसारी और फुरकान को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

10 दिन की रिमांड में भेजा जा चुका है बिश्नोई

पटियाला हाउस कोर्ट ने पिछले महीने 24 नवंबर को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेजा था. तब एनआईए ने कोर्ट से कहा था कि पाकिस्तान से सामग्री आ रही है. मूसेवाला जैसे लोग सिर्फ निशाने पर होते हैं. एक बड़ी साजिश की जांच की जा रही है. एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई को उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में हिरासत में लिया. वह वर्तमान में राज्य में उसके खिलाफ कुछ अन्य मामलों में बठिंडा जेल में बंद है.

एनआईए ने 23 नवंबर को बताया था कि उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज कर उसे बठिंडा जेल जाकर उसे अरेस्ट कर लिया था. असल में बिश्नोई के आतंकवाद से भी कनेक्शन जुड़ रहे थे, कई तरह के इनपुट सामने आ रहे थे. उसी मामले में NIA ने उसके खिलाफ ये एक्शन लिया है.

Advertisement

दिल्ली से पंजाब पूछताछ के लिए लाया गया था

इस साल जून में पंजाब पुलिस गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ के लिए बिश्नोई को दिल्ली से पंजाब लाई थी. इसके बाद बिश्नोई को पंजाब में उसके खिलाफ दर्ज कई अन्य मामलों में राज्य पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. गैंगस्टर और उसके कुछ साथी हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे.

मूसेवाला हत्या कांड में भी है इसका नाम

लॉरेंस बिश्नोई की बात करें तो उस पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी आरोप है. जानकारी के लिए बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. उन्हें सरेआम गोलियों से भूना गया था जिस वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उनकी हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया, उसी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया. पुलिस अभी तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »