हमीरपुर में 72 घंटे का खूनी खेल: तीन हत्याओं और तीन गोलीकांड से दहला जिला, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

यूपी के हमीरपुर जिले में अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं. महज 72 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याएं और तीन गोलीकांड की वारदातों ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Advertisement
वारदात के बाद लोगों को समझाती हमीरपुर पुलिस (Photo- ITG) वारदात के बाद लोगों को समझाती हमीरपुर पुलिस (Photo- ITG)

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर ,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों ने 72 घंटे के भीतर तीन हत्याओं और तीन गोलीकांड की वारदातों को अंजाम दिया है. जरिया में शराब पार्टी के विवाद के कारण एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, बिंवार में बच्चों के विवाद की शिकायत करने गए युवक पर फावड़े से हमला कर उसकी जान ले ली गई, और जिला मुख्यालय पर एक फल विक्रेता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. मौदहा और मुस्करा में भी गोलीकांड की घटनाएं हुईं. इन मामलों में खबर लिखे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

Advertisement

जरिया और बिंवार में आपसी विवाद बने खूनी

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान उपजा विवाद तूल पकड़ गया और देखते ही देखते उसने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 

मृतकों की फाइल फोटो

इसके अलावा बिंवार थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए छोटे से विवाद में एक युवक पर ताबड़तोड़ फावड़े से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इन वारदातों से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा और डर का माहौल बना हुआ है.

जिला मुख्यालय पर फल विक्रेता की हत्या और विरोध प्रदर्शन

जिला मुख्यालय पर एक फल विक्रेता की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस गंभीर घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को राज्यमार्ग के कालपी चौराहे पर रखकर जोरदार जाम लगाया और अपना विरोध जताया.

Advertisement

इस प्रदर्शन के बाद कहीं जाकर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया. वहीं मौदहा और मुस्करा में सामने आए गोलीकांड ने पुलिस महकमे की चुनौती को और अधिक बढ़ा दिया है.

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल और तलाश जारी

लगातार सामने आ रही इन संगीन वारदातों के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े सवाल उठने लगे हैं. घटनाओं के बाद पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और उच्चाधिकारी मामलों की निगरानी कर रहे हैं.

हालांकि अभी तक इन वारदातों में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे हमीरपुर पुलिस के सामने इन मामलों का खुलासा करना और आरोपियों को पकड़ना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »