लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे की कैलिफोर्निया में हत्या, रोहित गोदारा गैंग का दावा- हमने करवाया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में काका राणा की हत्या का दावा करते हुए रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है. इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई की हत्या की भी धमकी दी गई है.

Advertisement
लॉरेंस गैंग ने किया था रोहित गोदारा गैंग भानु राणा की हत्या का दावा (File Photo: ITG) लॉरेंस गैंग ने किया था रोहित गोदारा गैंग भानु राणा की हत्या का दावा (File Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST

अमेरिका इन दिनों भारत के माफियाओं का अड्डा बन गया है. सात समंदर पार अमेरिका में भी भारत के गैंगस्टर न सिर्फ एक्टिव हैं, बल्कि गैंगवार और गैंगवार में हत्याओं का सिलसिला भी लगातार जारी है. गैंगवार में हत्या का मामला अब कैलिफोर्निया से आया है. रोहित गोदारा गैंग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर कैलिफोर्निया में काका राणा नाम के शख्स की हत्या का दावा किया है.

Advertisement

फेसबुक पर यह पोस्ट अरविंद गिल्ली राणा नाम के शख्स की आईडी से किया गया है. हम इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करते हैं. इस सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है कि कल रात कैलिफोर्निया के बेकरसफील्ड इलाके में काका राणा करनाल का मर्डर हुआ है, वह हमने करवाया है. अरविंद गिल्ली राणा ने रोहित गोदारा को अपना बड़ा भाई बताया है और दावा किया है कि काका राणा लॉरेंस बिश्नोई का शूटर था.

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 10 करोड़ की डिमांड, खरगोन पुलिस ने दबोचे गिरोह के 12 गुर्गे; व्यापारी के घर की थी फायरिंग

इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ाव को ही काका राणा की हत्या का कारण बताया गया है. पोस्ट करने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई को देश का सबसे बड़ा गद्दार और मुखबिर बताते हुए कहा है कि वह बीजेपी का बंदा है, बीजेपी के लिए काम करता है. यह सबका इस्तेमाल करता है और भारत का सबसे बड़ा चोर है. जल्द ही लॉरेंस बिश्नोई को भी वैसे ही मारेंगे, जैसे इसके साथ वालों का मर्डर किया है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा! फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जिक्र

इससे पहले, मंगलवार को कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा किया था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया था कि भानु उनके दुश्मनों के लिए काम कर रहा था. अब रोहित गोदारा गैंग ने लॉरेंस गैंग के गुर्गे की हत्या का दावा कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement