इस कंपनी ने अचानक 100 भेड़ों को काम पर क्‍यों रखा? दिलचस्‍प है वजह

कार निर्माता कंपनी ने अचानक 100 भेड़ों को काम पर रखा है, ताकि वे घास से भरे सोलर प्‍लांट का मेंटेन कर सकें. यह पहल पोलैंड स्थित प्‍लांट पर शुरू किया गया है.

Advertisement
जर्मन कंपनी ने अपने प्‍लांट पर 100 भेड़ों को रखा. (Photo: AI Generated) जर्मन कंपनी ने अपने प्‍लांट पर 100 भेड़ों को रखा. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

जर्मन ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनी ने अपने प्‍लांट के लिए अचानक से भेड़ों को काम पर लगा दिया है. जर्मन ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने पोलैंड के पोजनान में स्थित अपने मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट के नीचे की घास को मेंटेन रखने के लिए 100 भेड़ों के झुंड को तैनात किया है. 

फॉक्सवैगन के 18.3 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्‍लांट में स्थापित 31,000 से ज्‍यादा पैनलों के नीचे भेड़ें चरती हैं. यह प्‍लांट कारखाने की सालाना बिजली जरूरतों का लगभग 25% पूरा करता है और धूप वाले दिनों में प्‍लांट की पूरी बिजली मांग को पूरा कर सकता है. 

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के अनुसार, प्‍लांट पर भेड़ों को काम पर लगाने के इस कदम से न केवल मशीनों से घास काटने से जुड़ी लागत में कमी आती है, बल्कि रखरखाव लागत भी कम होती है और जैव विविधता को भी संरक्षण मिलता है. 

फॉक्सवैगन पोजनान की डायरेक्‍टर मारजेना पिलिच ग्रोन्स्का ने कहा कि फोटोवोल्‍टाइक फार्म सिर्फ ग्रीन इलेक्ट्रिकसिटी नहीं देता है, बल्कि यह जैव विविधता, स्‍थानीय एग्री और वैज्ञानिक रिसर्च को भी बढ़ावा देता है. उन्‍होंने आगे कहा कि भेड़ चराने का प्रोजेक्‍ट्स यह दिखाता है कि आधुनिक उद्योग नेचर के साथ सामंजस्‍य बनाकर काम कर सकता है. 

घास काटने से कहीं ज्‍यादा
इस पहल को सिर्फ घास काटने की लागत से ही जोड़कर नहीं देखा जा रहा है, बल्कि इससे कहीं ज्‍यादा है. फॉक्‍सवैगन, पोजनान यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ साइंसेज के साथ मिलकर इस बात का अध्ययन कर रहा है कि पशुधन और नवीकरणीय ऊर्जा इंफ्रा प्रभावी ढंग से एक साथ कैसे रह सकते हैं? रिसर्चर पशु कल्याण, मिट्टी की क्‍वालिटी, जैव विविधता, वनस्पति और स्थल के सूक्ष्म जलवायु पर भेड़ चराने के प्रभाव की भी स्‍टडी कर रहे हैं. वैज्ञानिक यह भी वैल्‍यूवेशन कर रहे हैं कि क्या सौलर पैनलों द्वारा प्रदान की गई छाया पशुओं के लिए गर्मी के तनाव को कम करने में सहायक होंगी.

Advertisement

भेड़ें अपने नए वर्कप्‍लेस में ढल चुकी हैं
भेड़ों के झुंड की मालकिन जस्टिना नोवाक-गजेक के अनुसार, भेड़ें अपने असामान्य परिवेश में जल्दी से ढल गई हैं. उन्होंने कहा कि हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि झुंड सुरक्षित महसूस कर रहा है. भेड़ें स्वाभाविक रूप से छोटे-छोटे समूहों में बंट जाती हैं और सोलर फार्मा के अलग-अलग हिस्सों में शांति से चरती हैं. यह इस बात का सबसे अच्छा प्रमाण है कि वे इन परिस्थितियों में अच्छी तरह से ढल गई हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »