खाटू श्याम के दर्शन के साथ राजस्थान की सैर, IRCTC का 8 दिन का हवाई टूर पैकेज

IRCTC लखनऊ से 8 दिन का हवाई टूर पैकेज लेकर आ रहा है. ‘रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी’ नाम के इस पैकेज में जयपुर, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर घूमने का मौका मिलेगा.

Advertisement
पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं (Photo-ITG) पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं (Photo-ITG)

उदय गुप्ता

  • नई दिल्ली ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

अगर आप नवंबर के आखिरी सप्ताह में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए राजस्थान की सैर का खास मौका लेकर आ रहा है. IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ की ओर से ‘रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी’ नाम से 8 दिन का हवाई टूर पैकेज संचालित किया जाएगा. इस पैकेज के तहत यात्रियों को खाटू श्याम जी के दर्शन के साथ राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को घूमने का मौका मिलेगा.

Advertisement

यह यात्रा 24 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है. कुल 7 रात और 8 दिन के इस टूर में जयपुर, खाटू श्याम जी, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर की सैर कराई जाएगी. धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ यात्री राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत, किलों, महलों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का अनुभव भी कर सकेंगे.

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC के इस हवाई टूर पैकेज में लखनऊ से हवाई यात्रा, आरामदायक होटलों में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता और रात का भोजन शामिल है. इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर वातानुकूलित परिवहन, निर्धारित पर्यटन स्थलों का भ्रमण और अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं भी दी जाएंगी. इन सुविधाओं के जरिए यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक और यादगार बनाने की व्यवस्था की गई है.

कितना होगा किराया?

इस पैकेज में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था के आधार पर किराया तय किया गया है. सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति 74,300 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 57,800 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 55,100 रुपये देने होंगे. वहीं, 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए बेड सहित किराया 48,100 रुपये और बिना बेड के 43,700 रुपये प्रति बच्चा निर्धारित किया गया है. 2 से 5 साल तक के बच्चों के लिए बिना बेड का किराया 27,100 रुपये प्रति बच्चा है.

Advertisement

कैसे करा सकते हैं बुकिंग?

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी. इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं.

पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री 9305111765, 9236391911, 9236391909, 8287930912 और 8287930902 पर संपर्क कर सकते हैं. यात्रा की बुकिंग से पहले यात्रियों को पैकेज में शामिल सुविधाओं, यात्रा कार्यक्रम और लागू शर्तों की जानकारी IRCTC से जरूर लेनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »