Advertisement

यूटिलिटी

हर महीने 7000 रुपये की कमाई... LIC की सुपहिट स्‍कीम, 10वीं पास वालों के लिए खास

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली ,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • 1/7

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी हर वर्ग के लिए नई पॉलिसी लेकर आती है. बच्‍चों से लेकर महिलाओं तक एलाईसी ने नई स्‍कीम पेश की है. अब इसी तरह की एक और स्‍कीम सामने आई है, जिसके तहत 7000 रुपये मंथली मिल सकते हैं. 
 

  • 2/7

हम बात कर रहे हैं एलआईसी की सुपरहिट स्‍कीम एलआईसी बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi Yojana) की, जिससे जुड़कर  महिलाएं 7000 रुपये की मंथली इनकम उठा सकती हैं. 
 

  • 3/7

इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) के तहत पूरे देश में इससे जुड़ने वाली महिलाओं को LIC Agent की ट्रेनिंग दी जाती है. यही नहीं ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओं को पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये हर महीने दिए जाते हैं.       
 

Advertisement
  • 4/7

ट्रेनिंग के बाद जब एजेंट के रूप में महिला अगर अपना टारगेट पूरा करती है, तो उसे कमीशन बेस्ड इंसेंटिव भी दिया जाता है. बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके साथ ही बीमा कंपनी अपनी नजदीकी ब्रांच में जाकर अप्लाई करने की भी सुविधा मिलती है. 

  • 5/7

इस योजना में अप्‍लाई करने के लिए आपको किसी बड़ी योग्‍यता की जरूरत नहीं है, बल्कि 10वीं की परीक्षा पास करने का बोर्ड सर्टिफिकेट और अटेस्टेड कॉपी होनी चाहिए. इसके आलावा, महिला के पास आयु प्रमाण पत्र,  निवास प्रमाण पत्र और सही-सही जानकारी भरनी होती है. 

  • 6/7

इस योजना में अप्‍लाई करने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाना होगा. फिर पेज पर क्लिक फॉर बीमा सखी पर क्लिक करें. अब अपनी पूरी डिटेल भर दें. सभी डिटेल भरकर एक बार चेक करें और फिर कैप्चा दर्ज कर सब्मिट करें.
 

Advertisement
  • 7/7

LIC Bima Sakhi योजना के लिए आयुसीमा 18 से 70 साल तय की गई है. अगर कोई पहले से एलआईसी एजेंट या कर्मचारी है तो वो इस सरकारी योजना के तहत अप्‍लाई नहीं कर सकता है.
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement