देश में कई योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसके तहत लोगों को पेंशन, रिटायरमेंट फंड और कई तरह के बेनिफिट्स दिए जाते हैं. इसी में से एक येाजना पेंशन को लेकर भी है, जो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के तहत संचालित है.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी हर वर्ग के लिए योजना पेश करती है. कुछ योजनाओं में सिर्फ बीमा कवर दिया जाता है, लेकिन कुछ योजनाओं में बीमा कवर के साथ ही मोटा फंड़ भी दिया जाता है.
आज हम एलआईसी की जिस योजना की बात कर रहे हैं, उसका नाम एलआईसी स्मार्ट पेंशन योजना (LIC Smart Pension Scheme) है. यह काफी पॉपुलर पेंशन प्लान है. यह इमिडिएट एन्युटी प्लान है, जिसमें एकमुश्त वन टाइम इन्वेस्टमेंट के बाद पेंशन के तौर पर कमाई शुरू हो जाती है और लाइफटाइम मिलती रहती है.
इनकम की गारंटी
एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, ऐसे निवेशकों के लिए बेस्ट मानी जाती है, जो शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से दूर रहकर गारंटीड और नियमित इनकम के लिए निवेश करने का प्लान करते हैं. यह एक नॉन लिंक्ड और नॉन-पार्टिशिपेटिंग एलआईसी प्लान है, जिसका मतलब बाजार से जुड़ा रिस्क जीरो है. इसमें कम से कम 1 लाख रुपये की एन्युटी खरीद सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. आप जितना चाहें, उतना पैसा इस योजना में निवेश कर सकते हैं.
पॉलिसी लेते ही पेंशन शुरू
इस स्मार्ट पेंशन प्लान में पेंशन पॉलिसी लेते समय ही फिक्स्ड हो जाती है और फिर लाइफटाइम मिलती रहती है. इस पॉलिसी को आप सिंगल और ज्वाइंट में पति-पत्नी के साथ खोल सकते हैं. पॉलिसीहोल्डर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मंथली, तिमाही, छमाही या सालना पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं.
इसके अलावा, पेंशन को हर साल 3% या 6% की दर से बढ़ाने, या मृत्यु के बाद निवेश की गई राशि वापस मिलने जैसे विकल्प भी दिए जाते हैं. यह स्कीम उन रिटायर कर्मचारियों, प्राइवेट जॉब करने वालों और सीनियर सिटीजन के लिए यूजफुल है, क्योंकि उन्हें रिटायरमेंट के बाद मंथली इनकम की जरूरत होती है.
10880 रुपये मंथली पेंशन कैसे?
LIC Smart Pension Plan के तहत निवेशकों को एकमुश्त ये प्लान लेते समय 20 लाख रुपये का निवेश करना होगा और एलआईसी कैलकुलेटर के हिसाब से ऐसा करने पर सालाना 1,36,000 रुपये मिलेंगे. छह महीने पर 66,640 रुपये और तिमाही आधार पर 32,980 रुपये मिलेंगे. वहीं मंथली आधार पर इसे डिवाइड करें, तो हर महीने निवेशक को 10,880 रुपये मिलेंगे.