8वें वेतन आयोग के तहत तेजी से काम चल रहा है. कई शहरों में आयोग और कर्मचारियों संघों के बीच बैठकें हुई हैं. इस दौरान कमचारियों और पेंशनर्स ने अपनी मांगे पेश की हैं. अब फाइनल रिपोर्ट आयोग द्वारा तैयार किया जाएगा, जिसके बाद सरकार और कैबिनेट के हाथों में होगा कि वह कितनी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी करती है.
यहां पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर मांगों के आधार पर अनुमान लगाया है और ये माना जा रहा है कि सरकार भी इसी के आसपास पेंशन में बढ़ोतरी कर सकती है. आइए जानते हैं 8th Pay Commission के तहत रिटायर कर्मचारियों की पेंशन में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?
फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर
7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन की बात करें तो अभी रिटायर्ड कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक पेंशन 9000 रुपये प्रति माह है. हालांकि, इसके कई गुना कर्मचारी यूनियन ने पेंशन में बढ़ोतरी की मांग रखी है. पेंशन में होने वाली वास्तविक बढ़ोतरी पूरी तरह से फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी.
कितने गुना पेंशन करने की मांग
नेशनल काउंसिल-जेसीएम (NC-JCM) की स्टाफ साइड ने सरकार के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है. अगर सरकार इस मांग को मान लेती है, तो 3.83 गुना पेंशन बढ़ सकती है.
पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी?
मान लीजिए अगर आपकी पेंशन 9000 रुपये है तो 8वें वेतन आयोग के तहत आपकी पेंशन 34,470 रुपये हो सकती है. वहीं अगर 10 हजार रुपये पेंशन मिल रही है तो आगे 38,000 रुपये से ज्यादा पेंशन हो सकती है. 20,000 रुपये की मौजूदा पेंशन बढ़कर 76,600 रुपये हो जाएगी.
50 हजार की पेंशन कितनी होगी?
30 हजार रुपये की पेंशन 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़कर 1,14,900 रुपये हो जाएगी. अगर अभी आपको 40,000 रुपये पेंशन मिलती है तो यह बढ़कर 1,53,200 रुपये हो जाएगी. वहीं अगर आपकी पेंशन 50,000 रुपये है तो यह बढ़कर 1,91,500 रुपये हो जाएगी.