15 अगस्त से Boycott की धमकी, बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ेगी टेंशन, शेयर पर रखें नजर

Swiggy-Zomato को लेकर बेंगलुरु में होटर-रेस्टोरेंट संघ विरोध में हैं और 15 अगस्त से इनका Boycott करने की धमकी दे रहे हैं. इसके चलते दोनों ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के शेयर फोकस में हैं.

Advertisement
बेंगलुरु में 15 अगस्त से स्विगी-जोमैटो के बॉयकॉट की धमकी. (Photo: @Zomato/X) बेंगलुरु में 15 अगस्त से स्विगी-जोमैटो के बॉयकॉट की धमकी. (Photo: @Zomato/X)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

अगर आप स्विगी और जोमैटो से बिरयानी या अन्य खाने-पीने की चीज ऑर्डर करते हैं और खासतौर पर बेंगलुरु में रहते हैं. तो फिर 15 अगस्त के बाद इन दोनों ही ऐप्स से आपके पसंदीदा रेस्टोरेंट गायब हो सकते है. दरअसल ऐसा इसलिए, क्योंकि बेंगलुरु शहर भर के 1,000 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने इस स्वतंत्रता दिवस से Swiggy-Zomoto Apps से हटने की धमकी दी है और बॉयकॉट का ऐलान किया है. 

Advertisement

Boycott के पीछे ये बड़ी वजह
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अगस्त से बेंगलुरु के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने स्विगी-जोमैटो ऐप्स से हटने की धमकी देते हुए आरोप लगाया है कि ये प्लेटफॉर्म गुपचुप तरीके से कीमतों में कटौती कर रहे हैं, भारी कमीशन वसूल रहे हैं और पहले से ही कम मुनाफे को और भी घटाने का काम कर रहे हैं. 

रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना है कि वे इन कटौतियों से तंग आ चुके हैं और इसका सीधा असर होटल-रेस्तरां की कमाई पर पड़ रहा है, जबकि इनकम कम होने के बाद भी उन्हें स्पेस का किराया, कर्मचारी, कच्चा माल जैसे अन्य सभी खर्च खुद से उठाने ही पड़ रहे हैं.

मांगें पूरी न होने पर क्या होगा? 
रेस्तरां संघों ने स्विगी और जोमैटो के सामने अपनी मांगों को रखते हुए 15 अगस्त से पहले एक औपचारिक लिखित जवाब मांगा है. उनके द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों पर नजर डालें, तो 

Advertisement
  • ग्राहक की शिकायत पर तुरंत ऑटोमैटिक पैसे नहीं काटे जाएं.
  • खाना रेडी होने पर ऑर्डर कैंसिल हो तो रेस्टोरेंट को नुकसान न हो.  
  • रेस्तरां या होटल की सहमति के बिना कोई छूट नहीं दी जाए. 
  • पेमेंट संबंधित परेशानियों को शीघ्रता से हल किया जाए. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्विगी-जोमैटो और होटल-रेस्टोरेंट संघ के बीच जारी खींचतान जारी रही, तो हजारों भोजनालय रातोंरात इन ऐप्स से गायब हो सकते हैं और इसका असर ग्राहकों के ऑर्डर पर पड़ सकता है. होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी राव ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया है कि हमारी समस्याओं का उचित समाधान करना चाहिए, उन्हें हमारे पेमेंट्स से मनमानी कटौती करना, ऐप पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट और विज्ञापन शुल्क बंद करना चाहिए. ये तरीके न सिर्फ होटल मालिकों, बल्कि ग्राहकों पर भी बोझ बन रहे हैं. 

शेयर पर रखें फोकस
ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट में स्विगी और जोमैटो बड़े प्लेयर हैं और इस तरह की खबरें कंपनियों के स्टॉक्स पर असर डाल सकती हैं. फिलहाल की बात करें, तो Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal का शेयर बुधवार को खबर लिखे जाने तक 1.30 फीसदी चढ़कर 312 रुपये के पार कारोबार कर रहा था, तो वहीं Swiggy Share 7.32% की उछाल के साथ 288 रुपये के पार निकल गया था. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »