स्विगी
स्विगी (Swiggy) एक भारतीय ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म है. इसकी स्थापना जुलाई 2014 में की गई थी (Swiggy Foundation). इसका मुख्यालय बैंगलोर में है (Swiggy Headquarter). सितंबर 2021 तक यह 500 भारतीय शहरों में अपनी सर्विस देता है (Swiggy Services in India). फूड डिलीवरी के अलावा, स्विगी इंस्टामार्ट नाम से ऑन-डिमांड किराने की डिलीवरी भी प्रदान करता है. इस सेवा का नाम स्विगी जिनी (Swiggy Genie) दिया है.
इसके संस्थापक, श्रीहर्ष मजेटी और नंदन रेड्डी (Swiggy Founder) ने भारत के भीतर कूरियर सेवा और शिपिंग की सुविधा के लिए बंडल नामक एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के रूप में तैयार की. 2019 की शुरुआत में, स्विगी ने स्विगी स्टोर्स के नाम से डिलीवरी में विस्तार किया जो स्थानीय स्टोर से सामान लोगों तक डिलीवर कराता है. फिर अगस्त 2020 में, कंपनी ने डार्क स्टोर्स के नेटवर्क के तहत इंस्टामार्ट नामक अपनी तत्काल किराना डिलीवरी सेवा शुरू की (Swiggy Instamart). 2021 की शुरुआत में, स्विगी ने स्विगी स्टोर्स (Swiggy Stores) को बंद कर दिया और इंस्टामार्ट के तहत अपने सर्विस का विस्तार किया. फिर सितंबर 2019 में, स्विगी ने तत्काल पिकअप/ड्रॉपऑफ (Swiggy Pickup and Drop off) सेवा स्विगी गो नाम से लॉन्च किया (Swiggy Go). इस सेवा का उपयोग कई तरह की वस्तुओं के लिए किया जाता है, जिसमें लॉन्ड्री और व्यावसायिक ग्राहकों और खुदरा ग्राहकों के बीच पार्सल डिलीवरी शामिल है. अप्रैल 2020 में, इसने स्विगी गो को स्विगी जिनी के रूप में रीब्रांड किया (Swiggy Genie Delivery Services).
स्विगी ने डिलीवरी सर्विस के लिए बर्गर किंग के साथ पार्टनरशिप की है (Swiggy with Burger King). इसने कस्टमर रिव्यूज को सुविधाजनक बनाने के लिए Google लोकल गाइड के साथ पार्टनरशिप की है (Swiggy Local Guide). साथ ही, सोडेक्सो के साथ कस्टमर को फूड कार्ड के जरीए बिल भुगतान करने की सुविधा भी प्रदान करता है. स्विगी ने एक भारतीय प्राइवेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के साथ साझेदारी कर एक डिजिटल वॉलेट, स्विगी मनी लॉन्च किया है (Swiggy Money). जनवरी 2022 में, स्विगी और ड्रोन कंपनी एएनआरए टेक्नोलॉजीज ने ड्रोन डिलीवरी की तैयारी में है (Swiggy Drone service).
ब्लिंकिट ने 10 मिनट डिलीवरी की सर्विस बंद करने का ऐलान किया है और उम्मीद है कि बाकी क्विक कॉमर्स कंपनियां भी यह सर्विस बंद कर देंगी. सरकार के हस्तक्षेप के बाद गिग वर्कर्स की सिक्योरिटी के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है.
एक ओर गिग वर्कर्स यूनियन ने लाखों डिलीवरी पार्टनर्स के राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का दावा किया, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में डिलीवरी एजेंट्स मजबूरी में काम करते दिखाई दिए. दिल्ली, मुंबई के अंधेरी, चेन्नई और उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ जैसे शहरों से सामने आए दृश्यों में डिलीवरी बॉयज बाइक पर ऑर्डर उठाते और ग्राहकों तक पहुंचाते नजर आए.
गिग वर्कर्स के हड़ताल के ऐलान के बाद जोमैटो और स्विगी ने गिग वर्कर्स के लिए इंसेंटिव का ऐलान किया है. लेकिन यह फैसला आपके लिए चिंता वाला भी है, क्योंकि इससे ऑनलाइन ऑर्डर महंगे हो सकते हैं.
क्विक कॉमर्स कंपनियों से जुड़े GiG Workers ने नए साल की पूर्व संध्या पर देशभर में हड़ताल का आह्वान किया था, जिसके बाद अचानक जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों ने उनका पे-आउट बढ़ाने का ऐलान कर दिया.
आज नए साल के जश्न से पहले 31 दिसंबर को देशभर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी वर्कर्स ने हड़ताल का ऐलान किया है. इनके यूनियन का दावा है कि एक लाख से अधिक वर्कर्स काम बंद या कम समय के लिए करेंगे. इससे लाखों ऑर्डर प्रभावित हो सकती हैं.
31 December Strike Alert: Swiggy, Zomato और quick commerce delivery workers की देशभर में हड़ताल. New Year party से पहले food delivery पर असर, जानें वजह और किन शहरों में पड़ेगा ज्यादा प्रभाव.
Zomato-Swiggy ने किया बड़ा ऐलान... गिग वर्कर्स को मिलेगा ज्यादा पेमेंट
नए साल की पूर्व संध्या पर बड़े स्तर पर हड़ताल की तैयारी चल रही है. गिग वर्कर्स 31 दिसंबर को हड़ताल पर जाने वाले हैं, जिससे ऑनलाइन डिलीवरी पर संकट आ सकता है.
ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले एक शख्स के साथ एक हैरान कर देना वाली घटना सामने आई है. कस्टमर ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 5 ग्राम का सोने का सिक्का ऑर्डर किया और जब उसकी डिलिवरी उनके घर पर हुई तो वह हैरान रह गए. उन्होंने जब पैकिंग को ओपन किया तो वहां 1 रुपये का सिक्का निकला है. इसका वीडियो देखें.
स्विगी के डेटा के अनुसार कोरियन खाने की मांग में 17 गुना और वियतनामी खाने की मांग में 6 गुना वृद्धि हुई है. इसके साथ ही विदेशी ड्रिंक्स जैसे बोबा टी और माचा की लोकप्रियता भी बढ़ी है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और 2024 तक इसकी वैल्यू $8.9 बिलियन तक पहुंच गई है. हालांकि, बिरयानी और डोसा जैसे पारंपरिक व्यंजन अभी भी सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जा रहे हैं.
जब निशा बेंगलुरु के उपभोक्ता आयोग पहुंचीं, तो आयोग ने पूरा मामला ध्यान से देखा. इसके बाद आयोग ने फैसला दिया कि स्विगी और रेस्टोरेंट दोनों मिलकर उन्हें 50,000 रुपये मुआवजे के रूप में, 50,000 रुपये मानसिक पीड़ा के लिए और 5,000 रुपये मुकदमे के खर्च के लिए देंगे.
एक एक्स यूजर ने दावा किया कि स्विगी ने चांदी के सिक्कों के बजाय मैगी और हल्दीराम के पैकेट मिले. बाद में यूजर को सही ऑर्डर मिलें, लेकिन उसकी क्वालिटी सही नहीं थी.
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों को स्विगी-जोमैटो और मैजिकपिन जैसे प्लेटफॉर्म द्वारा त्योहारी सीजन से पहले ही अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर झटका दिया है और अब सरकार के डिलीवरी चार्ज पर 18% जीएसटी लागू होने के बाद ऑनलाइन खाना मंगाना और भी महंगा हो सकता है.
Rapido ने अपनी फूड डिलिवरी सर्विस को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Ownly है. इसका मुकाबला Swiggy और Zomato जैसे प्लेटफॉर्म के साथ होगा. कंपनी का दावा है कि इस सर्विस के तहत कस्टमर को कम कीमत में फूड मिलेगा. आने वाले दिनों में इस सर्विस को एक्सपेंड किया जाएगा. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
NPCI ने 1 अक्टूबर 2025 से UPI का P2P Collect फीचर बंद करने का ऐलान किया है. अब पैसे भेजने के लिए QR कोड, मोबाइल नंबर या UPI ID के साथ पिन का इस्तेमाल करना होगा. जानें नए नियम का असर.
जब आप बहुत थके हुए या बिजी होते हैं और किराने का सामान खरीदने का प्लान नहीं बना पाते, तो आप टुकड़ों में ऑर्डर कर देते हैं, फ्री डिलीवरी की मिनिमम लिमिट पूरी करने के लिए उन चीज़ों को भी जोड़ देते हैं जिनकी आपको ज़रूरत नहीं थी. या फिर किसी भूली हुई चीज़ के लिए ज़्यादा पैसे देने पड़ते हैं.
Swiggy 99 Store: अगर आपको सस्ते ऑनलाइन फूड्स के ऑप्शन नहीं मिल रहे थे, तो Swiggy आपके लिए नया ऑप्शन लेकर आया है. इसकी मदद से आप 99 रुपये से कम में कई फूड्स को ऑर्डर कर सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए 99 स्टोर लॉन्च किया है. इस स्टोर को आप कंपनी के मौजूदा ऐप में ही एक्सेस कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
स्टोर के तेजी से विस्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और खपत में मंदी के कारण क्विक कॉमर्स सेगमेंट में मार्जिन में कमी की चिंता के कारण गिरावट देखी जा रही है. इसमें तिमाही आधार पर ग्रोथ अनुमान से कम रही है. विश्लेषक थोड़ा सतर्क हैं, हालांकि कुछ ने दोनों शेयरों को 'खरीदें' रेटिंग दी है.
Stock Market में उतार-चढ़ाव के बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली स्विगी का शेयर खुलने के साथ ही 4 फीसदी से ज्यादा फिसल गया.
Swiggy Report 2024: स्विगी ने साल 2024 में सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले फेवरेट डिश की लिस्ट जारी कर दी है और इस साल भी सबसे आगे बिरयानी रही है.
OLA 10 Minute Delivery: कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला ने अब ग्रॉसरी की होम डिलीवरी भी शुरू कर दी है. स्विगी-ब्लिंकिट या जेप्टो की तरह ही ओला भी महज 10 मिनट में आपके द्वारा ऑर्डर किए गए सामान की होम डिलीवरी करेगी.