Stock Market Trading Halts: आज फिर क्रैश... साउथ कोरिया के बाजार को क्या हुआ? Samsung का बुरा हाल

साउथ कोरिया के बाजार में भारी गिरावट आई है. इसी हफ्ते के दौरान यह दूसरी बार है, जब इस मार्केट में ट्रेडिंग रोकी गई. क्‍योंकि शुक्रवार को भी इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली.

Advertisement
साउथ कोरिया के शेयर बाजार में कारोबार ठप. (Photo: AI Generated) साउथ कोरिया के शेयर बाजार में कारोबार ठप. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

जब भारतीय बाजार में गिरावट हावी थी, तो दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार KOSPI तेजी से भाग रहा था. एक समय तो ऐसा भी आ गया था, जब KOSPI ने भारतीय शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया था. रिटेल से लेकर दिग्‍गज निवेशक तक इस मार्केट में एंट्री लेने और निवेश करने के बारे में सोच रहे थे.

विदेशी निवेशकों ने भी इस मार्केट में खूब पैसा लगाया था. हालांकि अब इस मार्केट में भारी गिरावट आ रही है. एक ही हफ्ते में दो बार यह मार्केट बूरी तरह गिरा है. 

Advertisement

शुक्रवार को दक्षिण कोरिया का KOSPI 8.2 फीसदी तक गिर गया, जिस कारण इसकी ट्रेडिंग 20 मिनट के लिए बंद करनी पड़ी. यह भारी गिरावट तब आई, जब निवेशकों ने एआई और चिप मेकर कंपनियों में बिकवाली शुरू कर दी. 

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी और SK HYNIX के शेयरों में 9 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई. विदेशी निवेशकों ने सुबह के कारोबार में 2.7 ट्रिलियन वॉन (1.7 अरब डॉलर) की कीमत के कोस्‍पी शेयरों को सेल किया. हालांकि, एक दिन पहले इसमें शानदार तेजी देखने को मिली थी. 

कोस्‍पी में काफी उतार-चढ़ाव 
इस गिरावट के एक दिन पहले कोस्‍पी में शानदार तेजी देखी गई थी. हालांकि, उससे पहले के सत्र में भारी गिरावट आई थी. उस दिन कोस्‍पी में लोअर सर्किट लगा था और 20 मिनट के लिए कारोबार को रोक दिया गया था. बाजार में आज गिरावट तक आई है, जब एप्पल द्वारा मेमोरी चिप्स की कमी के कारण उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी और OpenAI द्वारा अगले साल तक IPO को स्थगित करने की चिंताओं समेत कई विश्लेषण करने के बाद निवेशकों का मनोबल गिर गया. 

Advertisement

आईजी इंटरनेशनल के मार्केट एनालिस्ट फैबियन यिप ने कहा कि अब सेंटिमेंट ऐसा बन चुा है कि दुनिया के सबसे बड़े कंपोनेंट खरीदारों में से एक है Apple लागत में इस भारी बढ़ोतरी को सहन नहीं कर पा रहा है, जिस कारण चिप सेक्‍टर को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. यिप ने आगे कहा कि ओपनएआई के आईपीओ में देरी खुदरा बाजार के उत्साह के कारण तकनीकी शेयरों में अस्थिरता को भी दर्शाती है. 

कोस्‍पी में क्‍यों इतनी भारी गिरावट? 

  • कोस्‍पी इंडेक्‍स में दो बड़ी चिप कंपनियों के कारण भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिनका इस इंडेक्‍स में हिस्‍सा करीब 60 फीसदी है. इस कारण जब भी यह शेयर गिरते हैं तो पूरा इंडेक्‍स तेजी से बिखर जाता है. 
  • चिप कंपनियों की लागत में बढ़ोतरी के अनुमान के कारण फिर से इसमें गिरावट आई है. 
  • फेडरल रिजर्व बैंक के रेट बढ़ोतरी का अनुमान एक बार फिर बढ़ चुका है, जिस कारण पूरे एशियाई बाजार में भारी गिरावट दिखाई दे रही है. 
  • चिप और एआई कंपनियों में मुनाफावसूली हावी होने के कारण बिकवाली तेज हुई है, जिस कारण शेयर बाजार गिरकर कारोबार कर रहे हैं. 

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट
कोस्‍पी के अलावा, जापानी मार्केट में भी भारी गिरावट देखी गई है. जापान को निक्‍केई 3000 अंक या 4.15 फीसदी गिर गया है. हांगकांग का मार्केट भी करीब 2 फीसदी गिर चुका है. हालांकि, अमेरिकी बाजार में कल रात मामूली तेजी देखने को मिली थी. 

Advertisement

भारतीय बाजार बंद 
वहीं आज भारतीय बाजार बंद होने के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं हो रहा है. मुहर्रम के मौके पर एनएसई और बीएसई ने कारोबार बंद करने का ऐलान किया है. अब भारतीय शेयर बाजार सोमवार को 29 को खुलेगा. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »