खान सर की कोचिंग के 2 गार्ड्स को उठा ले गई पुलिस, फायरिंग केस में नया ट्विस्ट

खान सर की कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों में मारपीट की घटना से जुड़े फायरिंग केस में पटना पुलिस ने दो गार्ड्स को पकड़ा है. दोनों ही गार्ड्स खान सर की कोचिंग के हैं.

Advertisement
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन (Photo: ITG) सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन (Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के विवाद में अब नया ट्विस्ट आ गया है. खान सर ने अपनी कोचिंग के बाहर 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था. पटना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था, जिसके बाद खान सर ने अपने दावे से एक ही दिन में यू-टर्न ले लिया था. अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है.

Advertisement

अब पटना पुलिस ने फायरिंग के केस में खान सर की कोचिंग के ही दो गार्ड्स को उठा लिया है. रोशन आनंद की कोचिंग के लोगों और खान सर की कोचिंग के लोगों में जो मारपीट की घटना हुई थी, उसके बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी. फायरिंग की इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बना लिया था.

उस शख्स को पकड़कर लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट भी कराया था. हालांकि, यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के ही गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एक्शन में आई पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को पकड़ लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: खान सर की कोचिंग अटैक मामले में एक्शन, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

फायरिंग केस में आए इस नए ट्विस्ट के बाद अब कोचिंग संचालक खान सर के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. दरअसल, इस पूरे विवाद के बीच पुलिस ने ज्ञानदीप कोचिंग के डायरेक्टर को पकड़ लिया था. ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने खान सर की कोचिंग के गार्ड्स को भी पकड़ लिया है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं खान सर? जिनके कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग, छात्रों के हीरो के साथ हैं 'विवादों के सेंटर'

गौरतलब है कि पटना के मुसल्लहपुर में खान सर का कोचिंग सेंटर है. इस कोचिंग सेंटर पर दो जून की रात में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी. आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर लगा. रात में खान सर ने फायरिंग का भी आरोप लगाया. हालांकि, पटना पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उनकी ओर से फायरिंग की घटना का कोई जिक्र नहीं किया गया. वह 24 घंटे से भी कम समय में अपने बयान से पलट गए थे.

यह भी पढ़ें: पटना के कोचिंग संस्थानों के लिए आया नया नियम, खान सर की कोचिंग पर हुई थी तोड़फोड़

Advertisement

बाद में पटना पुलिस ने घटना को लेकर जो बयान जारी किया, उसमें भी फायरिंग की बात नहीं थी. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने घटना के पीछे दो कोचिंग संस्थानों की आपसी प्रतिस्पर्धा को कारण बताया था. बता दें कि खान सर और रोशन आनंद, दोनों के ही कोचिंग सेंटर में प्रतिद्वंद्विता रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »