सम्राट सरकार ने जीता विश्वास मत, बोले- नई सरकार भी नीतीश कुमार के रास्ते पर चलेगी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 20 सालों से राज्य में एनडीए की सरकार है और सुशासन की नींव नीतीश कुमार ने रखी. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार आई है.

Advertisement
सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को पाताल से भी ढूंढ़कर निकाला जाएगा. (Photo: ITG) सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को पाताल से भी ढूंढ़कर निकाला जाएगा. (Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी सहयोगी दलों का आभार जताया. बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई दी, साथ ही नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा.

तेजस्वी यादव ने कहा, “चुनाव के समय हमने देखा कि जेडीयू के नेता कहते थे, ‘25 से 30, फिर से नीतीश’, लेकिन हमने पहले ही कहा था कि बीजेपी के लोग नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे, और वही हुआ. नीतीश जी को फिनिश कर दिया गया.”

Advertisement

तेजस्वी के इस बयान पर विधानसभा में हंगामा हो गया. इसके अलावा तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को ‘पगड़ी संभालकर रखने’ की नसीहत दी और कहा कि कई लोगों की उन पर नजर है. उन्होंने सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के दौरान बोले गए शब्दों पर भी तंज कसा.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार एक अजूबा स्टेट है. 20 साल से सरकार है, लेकिन 5 साल में 5 सरकार बनी. उन्होंने यह भी कहा, अब हम पर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा, सम्राट चौधरी के पिता के भी राजनीति में रहे हैं. सम्राट जी हमारे पाठशाला के ही विद्यार्थी रहे हैं. बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ सभी व्यवस्था चरमराई हुई है.

नीतीश कुमार की राह पर ही चलेगी सरकार

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं इस प्रदेश के इसका एक ऐतिहासिक महत्व है. यह कोई आम घटना नहीं है. बिहार की जनता का जितना निरंतर समर्थन एनडीए को मिला है. आज एनडीए की दूसरी पीढ़ी बिहार के सत्ता में आई है और इसको भी जनता का समर्थन है.

Advertisement

यह कोई मामूली घटना नहीं, पीढियां बदल रही है लेकिन लोगों का विश्वास एनडीए से नहीं हट रहा है. तेजस्वी यादव को मलाल यही है कि सरकार पर सरकार बनती जा रही है लेकिन आपको मौका नहीं मिल रहा है. लेकिन यह मौका सिर्फ बिहार की जनता ही दे सकती है और इसके लिए आपको बिहार की जनता का भरोसा जीतना होगा.

विजय कुमार चौधरी ने कहा इसमें कोई बड़ी बात नहीं कि एनडीए की तीसरी पीढ़ी भी सरकार बनाएगी. आज हमें सदन में एक खालीपन महसूस हो रहा है. एक दीपक (नीतीश कुमार) जिसकी रोशनी में हम लोग लगातार देखने के आदी बन चुके थे, जिनकी रोशनी से हम लोग राजनीति करते थे और शासन में भी काम करते थे, लेकिन आज वह दीपक हम लोगों से दूर जा चुका है.

आज की नई सरकार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रास्ते ही चलेगी. 25 से 30 फिर से नीतीश ही चलेगा और नीतीश कुमार के रास्ते पर ही सरकार चलेगी. यह हमारे मुख्यमंत्री ने कई अवसरों पर बता दिया है.

विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा, नेता प्रतिपक्ष महिला आरक्षण की बात कर रहे थे. आज हर राज्य में या पूरे देश में महिलाओं के आरक्षण की चर्चा हो रही है. इसका श्रेय किसी को जाता है तो वह एकमात्र प्रदेश बिहार है और किसी नेता को जाता है तो वो नीतीश कुमार हैं.

नीतीश कुमार ने जो पौधा लगाया वह आज फल-फूल रहा है. महिलाओं के इसी सदन में आने की दस्तक सुनाई पड़ रही थी, उसे विपक्ष के लोगों ने रोक दिया. जाति गणना हम सब लोगों ने शुरू की थी. राजद ने भी इसका समर्थक किया.

Advertisement

सारे लोगों ने मिल कर सदन में शराब को लेकर कानून बनाया. उसे लोगों द्वारा साजिश के तहत शराब बंदी कानून कहा. क्या हत्या के रोकने के लिए कोई कानून बना तो क्या उसे हत्या बंदी कानून नाम देंगे?.

इस कानून के तहत शराब पीना और बेचना कानून जुर्म है. जिस समय यह कानून बना नेता प्रतिपक्ष मेरी जगह थे. मैं धन्यवाद देता हूं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जिन्होंने कहा है कि कानून है और आगे भी चलेगा इस बात की उन्होंने घोषणा कर दी है.

सदन में राजू तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वे पाठशाला की बात कर रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार की ही पाठशाला की बदौलत वे दो-दो बार उपमुख्यमंत्री बने. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है.

राजू तिवारी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्हें महिलाओं के मुद्दों पर “दर्द” होता है, जबकि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर एनडीए प्रत्याशियों को जिताने में भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के बड़े नेता गंदा बयान देते हैं, लेकिन उन्हें शर्म नहीं आती.

विपक्ष ने नीतीश कुमार पर कई व्यक्तिगत टिप्पणियां की हैं और वे सत्ता पाने के लिए लालायित हैं. तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि अब सत्ता तो दूर, विपक्ष को दहाई का अंक भी नहीं मिलेगा.

Advertisement

वहीं, अख्तरुल इमान (AIMIM विधायक दल के नेता) ने सरकार को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने एनडीए को अपना जनादेश दिया है. उन्होंने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं.

अख्तरुल इमान ने कहा कि बिहार को सबसे युवा मुख्यमंत्री मिला है और उम्मीद जताई कि जिस तरह नीतीश कुमार ने 20 सालों में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाकर राज्य को आगे बढ़ाया, उसी तरह सम्राट चौधरी भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से जनता को बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन कुछ आशंकाएं भी हैं.

इमान ने कहा कि अक्सर यह दिखाया जाता है कि अल्पसंख्यक आपसे भयभीत है, भले ही आपका संबंध किसी पार्टी से हो लेकिन आप बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए बिहार की जनता का ख्याल रखना होगा.

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को पाताल से भी निकाला जाएगा

सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 20 सालों से बिहार में एनडीए की सरकार है और राज्य में सुशासन स्थापित करने का काम नीतीश कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार आई है. बिहार में महिलाओं के उत्थान का काम किया गया, साइकिल योजना चला कर छोटी बहनों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया गया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि उनके नेता नीतीश कुमार हमेशा बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं और ट्रिपल C के मुद्दे पर उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, आगे भी कोई समझौता नहीं होगा.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, यह कुर्सी किसी की बपौती नहीं है, इस सोच से बाहर निकलना होगा. यह 14 करोड़ बिहार की जनता का आशीर्वाद है.

उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को पाताल से भी ढूंढ़कर निकाला जाएगा. पिछले 2 सालों में बिहार में 136000 करोड़  प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कराया गया और अगले एक साल में इसे बढ़ाकर लगभग 5 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है.

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अच्छी पहल का समर्थन करने की बात कही थी. इस पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है और हम भी चाहेंगे कि उनका समर्थन मिले. 

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को कोई नहीं हटा सकता, न राजनीति से, न दिल से. नीतीश कुमार इच्छा शक्ति वाले नेता हैं, नीतीश कुमार की इच्छा शक्ति है कि सम्राट चौधरी बिहार का मुख्यमंत्री हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »