तेजस्वी यादव को आखिर हुआ क्या? बजट सत्र से पहले व्हीलचेयर पर पहुंचे असेंबली

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पैर में चोट के कारण व्हील चेयर पर सेंट्रल हॉल ले जाया गया. आरजेडी के अनुसार 25 जनवरी को ठोकर लगने से उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था और वह डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.

Advertisement
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर सेंट्रल हॉल में लाया गया. (Photo: ITG) नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर सेंट्रल हॉल में लाया गया. (Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हील चेयर पर विधानमंडल के सेंट्रल हॉल ले जाया गया. उनकी तबीयत को लेकर आरजेडी ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि तेजस्वी यादव के पैर में चोट लगी है और वह फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.

तेजस्वी के अंगूठे का नाखून उखड़ा

राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर जानकारी दी थी. पार्टी ने एक पोस्ट में लिखा, '25 जनवरी को ठोकर लगने से तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था.' आरजेडी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट कर कहा कि घटना के बाद वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.

Advertisement

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू

इस बीच बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. कल 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. विधानसभा का यह सत्र 27 फरवरी तक चलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement