मौसेरे भाई के साथ दुर्गा पूजा मेला देखने गया था युवक, बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौत

भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला घूमने आए 18 वर्षीय साल के युवक गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के मौसेरे भाई ने बताया क बाइक सवार तीन युवक आए और गोलियां चलाने लगे. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
युवक मौसेरे भाई के साथ मेला देखने गया था. (Photo-ITG) युवक मौसेरे भाई के साथ मेला देखने गया था. (Photo-ITG)

सोनू कुमार सिंह

  • पटना,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:52 AM IST

बिहार के भोजपुर जिले में दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है. दरअसल, आरा के पवना थाना क्षेत्र स्थित पवना बाजार में बाइक सवार तीन हमलावरों ने 18 साल के युवक को गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई.

मृतक की पहचान आजिमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी कुंदन सिंह के बेटे शांतनु कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, शांतनु मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई कर रहा था. वह दुर्गा पूजा का मेला घूमने के लिए अपनी मौसी के गांव पवना आया हुआ था.

Advertisement

मेला घूमने गया था युवक, गोलियों से भूनकर हत्या

मृतक के मौसेरे भाई साहिल कुमार ने बताया कि वह शांतनु के साथ दुर्गा पूजा का मेला घूमने पवना बाजार गए थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और गोलियां चलाने लगे. गोली लगने से शांतनु की मौत हो गई. साहिल ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि गोली किसने और क्यों चलाई. घटना के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है.

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पवना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पवना थाने में तैनात एसआई मंजू पटेल ने बताया कि पुलिस को एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची. एसआई ने बताया कि युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई. पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement

दुर्गा पूजा मेले के दौरान हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शांतनु पर हमला क्यों किया गया और इसमें कौन लोग शामिल थे. फिलहाल, हमलावरों की पहचान और हत्या की वजह साफ नहीं है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं का पता चल सकेगा.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »