47,270 करोड़ रेवेन्यू, 59 लाख यूनिट्स की सेल, TVS ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

टीवीएस के लिए वित्तवर्ष 2026 सिर्फ एक अच्छा साल नहीं रहा, बल्कि रिकॉर्ड्स तोड़ने वाला साल साबित हुआ है. कंपनी ने टू-व्हीलर से लेकर थ्री-व्हीलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट तक लगभग हर मोर्चे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. ब्रांड ने इस वित्तवर्ष 59 लाख यूनिट्स सेल की हैं जबकि कंपनी का रेवेन्यू 47,270 करोड़ की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

Advertisement
TVS ने अप्रैल 2026 में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. (Photo: TVS Motor) TVS ने अप्रैल 2026 में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. (Photo: TVS Motor)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

टीवीएस मोटर (TVS Motor) के लिए वित्तवर्ष 2026 बेहतरीन रहा है. कंपनी ने लगभग हर सेगमेंट में पॉजिटिव नंबर्स के साथ सेल्स को क्लोज किया है. बात करें ब्रांड के थ्री व्हीलर बिजनेस की, तो कंपनी ने 2.19 लाख यूनिट्स को बेचा है, जो 63 परसेंट की ग्रोथ है. दो साल पहले कंपनी इस नंबर की सिर्फ कल्पना कर सकती थी. 

Advertisement

कंपनी का रेवेन्यू 47,270 करोड़ पहुंच गया है, जो टीवीएस के इतिहास में पहली बार हुआ है. पिछले वित्तवर्ष से ये आंकड़ा 30 फीसदी ज्यादा है. 2025 फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने 36,251 करोड़ का कुल रेवेन्यू हासिल किया था. वहीं इस साल कंपनी ने सेल्स और रेवेन्यू के पुराने सभी आंकड़ों को तोड़ दिया है. 

कितनी बाइक और कितने स्कूटर बिकें? 

बीते वित्तवर्ष में कंपनी ने कुल 59 वाहन बेचे हैं. इसमें टू-व्हीलर्स और थ्री व्हीलर्स दोनों ही शामिल हैं. कंपनी ने 27.13 लाख मोटरसाइकिलें वित्तवर्ष 2026 में बेची हैं, जो 2025 में 21.95 लाख यूनिट्स थी. यानी ब्रांड ने 24 फीसदी की बढ़त हासिल की है. इसी दौरान ब्रांड ने 24.13 लाख स्कूटर्स बेचे हैं. जो वित्तवर्ष 2025 के 19.04 लाख के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा हैं. 

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में 3.5Km, TVS iQube S लॉन्च, इतने रुपये है कीमत

Advertisement

कंपनी की बेहतरीन सेल में अपाचे नेमप्लेट का बड़ा योगदान रहा है. वहीं टीवीएस रेडर 125 ऐसी बाइक है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. सिर्फ पेट्रोल इंजन वाले ही नहीं बल्कि कंपनी ने ईवी बिजनेस में भी कमाल किया है. ब्रांड के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल 33 फीसदी की बढ़त के साथ 3.71 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई है. 

वित्तवर्ष 2025 में ये संख्या 2.79 लाख यूनिट्स की थी. ब्रांड की आईक्यूब सीरीज बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में से एक है. बात करें रेवेन्यू की तो कंपनी ने जनवरी-मार्च 2026 वाली तिमाही में 12,808 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है. 

TVS Raider की बंपर सेल

टीवीएस रेडर 125 कंपनी की सफल मोटरसाइकिलों में से एक है. लॉन्च के बाद से इस बाइक की 19 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. घरेलू मार्केट में इसकी 16.21 लाख यूनिट्स अब तक बिकी हैं, जबकि एक्सपोर्ट का आंकड़ा 2.86 लाख तक पहुंच गया है. यानी ओवर ऑल कंपनी ने इसकी 19 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेच दिया है.

यह भी पढ़ें: 50 हजार से कम कीमत, 90Km की रेंज... TVS या Vida कौन है बेस्ट

वित्तवर्ष 2022 में कंपनी ने इसकी सिर्फ 76,742 यूनिट्स को भारत में बेचा था. वहीं वित्तवर्ष 2024 बाइक के लिए अब तक का बेहतरीन साल रहा है. इस साल कंपनी ने 4.78 लाख यूनिट्स बाइक की बिकी हैं. पिछले वित्तवर्ष में इस बाइक की 4.26 लाख यूनिट्स घरेलू मार्केट में सेल हुई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement