1 रुपये में 3.5Km, TVS iQube S लॉन्च, इतने रुपये है कीमत 

06 May 2026

By: Aajtak Auto

TVS का है दबदबा 

इलेक्ट्रिक स्कूटर के मामले में टीवीएस का भारतीय बाजार में दबदबा है. कंपनी इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेच रही है. 

Video: ITG 

वापस आया ये स्कूटर 

कंपनी ने कुछ वक्त पहले ही अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube के S वेरिएंट को डिस्कंटीन्यू किया था. ये स्कूटर 3.5kWh की बैटरी के साथ आता था. 

Photo: tvsmotor.com

बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज 

अब कंपनी इसे वापस लाई है और इसमें 4.7kWh का बैटरी पैक मिलता है. इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के साथ ही ज्यादा रेंज भी मिलती है.

Photo: tvsmotor.com

कितनी है कीमत? 

साथ ही स्कूटर पहले से सस्ता भी है. यानी कीमत कम हुई है और रेंज बढ़ी है. अब ये स्कूटर 1,37,142 रुपये की कीमत पर आता है. 

Photo: tvsmotor.com

पहले किनते में आता था? 

पहले इसकी कीमत 1,39,642 रुपये एक्स शोरूम थी. यानी ये स्कूटर पहले के मुकाबले 2500 रुपये कम कीमत पर लॉन्च हुआ है. 

Photo: tvsmotor.com

डुअल टोन कलर मिलेगा 

स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं है. हालांकि, कंपनी ने इस स्कूटर को डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ रिफ्रेश जरूर किया है. 

Photo: tvsmotor.com

50 रुपये में फुल चार्ज 

स्कूटर में 4.7kWh का बैटरी पैक मिलेगा. इसकी IDC रेंज 175 किलोमीटर है. यानी इसे चार्ज करने में लगभग 50 रुपये का खर्च आएगा.

Photo: tvsmotor.com

1 रुपये में कितने Km?

क्लेम्ड रेंज के हिसाब से ये स्कूटर 1 रुपये में लगभग 3.5 किलोमीटर चलेगा. स्कूटर की टॉप स्पीड 82kmph की है और इसे चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का वक्त लगेगा.

Photo: tvsmotor.com

कितना आता है खर्च?

4.7kWh की बैटरी को चार्ज करने में लगभग 5 यूनिट बिजली लगेगी. अगर 10 रुपये प्रति यूनिट चार्ज लगता है, तो इसे फुल चार्ज होने में लगभग 50 रुपये खर्च होंगे. 

Photo: tvsmotor.com

फीचर्स की है भरमार 

इसमें पहले वाले ही फीचर्स मिलेंगे. स्कूटर 7 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें वॉयस असिस्ट और म्यूजिक कंट्रोल मिलेगा. स्कूटर में ऑल एलईडी लाइट्स दी गई हैं.

Photo: tvsmotor.com

Read Next