scorecardresearch
 
Advertisement

टीवीएस अपाचे

टीवीएस अपाचे

टीवीएस अपाचे

भारत में स्पोर्ट्स बाइक्स की बात करें तो TVS Apache पिछले डेढ़ दशक से धाक जमाए हुए है. TVS Motor Company ने Apache सीरीज को सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि स्टाइल और परफॉर्मेंस का सिंबल बना दिया है. 2025 तक, 60 लाख से ज्दाया Apache मोटरसाइकिलें सड़कों पर हैं. सितंबर 2025 तक, कंपनी TVS Apache के छह वेरिएंट बेचती है. हर वेरिएंट में इंजन डिस्प्लेसमेंट, मिलने वाले ऑप्शन और परफॉर्मेंस की खूबियों के आधार पर अंतर होता है. मोटरसाइकिल के नामों में 'RTR' का मतलब 'Racing Throttle Response' है.

TVS Apache को पहली बार 2005 में लॉन्च किया गया था. तब से अब तक Apache RTR सीरीज ने कई अपडेट्स और एडवांस फीचर्स के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने का खिताब हासिल किया है. कंपनी ने इसे हमेशा रेसिंग DNA से जोड़ा है, और यही वजह है कि यह बाइक स्ट्रीट पर भी रेसिंग ट्रैक जैसी फील देती है.

Apache सीरीज कई इंजन ऑप्शंस के साथ आती है. Apache RTR 160 और RTR 180, Apache RTR 200 4V, Apache RR 310, यह BMW के साथ मिलकर बनाई गई फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक, जो सुपरबाइक का अहसास देती है. इन बाइक्स की खासियत है रेसिंग ट्यून्ड इंजेक्शन (RT-Fi) और स्मूथ पावर डिलीवरी, जो हर राइड को एडवेंचरस बना देती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी की बात करें तो TVS Apache सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी से भी लैस है, इसमें स्मार्ट कनेक्टेड डिजिटल डिस्प्ले, नेविगेशन सपोर्ट, रेसिंग-स्टाइल स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल ABS, GTT (Glide Through Technology), जिससे ट्रैफिक में बिना क्लच दबाए बाइक आसानी से चलती है.

और पढ़ें
Follow टीवीएस अपाचे on:

टीवीएस अपाचे न्यूज़

Advertisement
Advertisement