भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब देश की जानी-मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor भी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter को लॉन्च किया है. TVS पहले से ही iQube Electric जैसे मॉडल्स पेश कर चुकी है, लेकिन Orbiter कंपनी का अगला एडवांस्ड ई-स्कूटर माना जा रहा है.
बात करें डिजाइन की तो TVS Orbiter को मॉडर्न और एयरोडायनामिक रूप दिया गया है. इसका लुक फ्यूचरिस्टिक है, जिसमें LED हेडलाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स है.
TVS Orbiter में हाई-परफॉर्मेंस लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 120 से 150 किलोमीटर की रेंज दे सकती है. फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ यह ई-स्कूटर लगभग 1 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाएगा.
यह स्कूटर शहरी ट्रैफिक और लंबी दूरी दोनों के लिए उपयुक्त होगा. इसकी टॉप स्पीड करीब 90-100 किमी/घंटा तक होने की संभावना है.
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सपोर्ट, कॉल और मैसेज अलर्ट, मोबाइल ऐप, कनेक्टिविटी, राइड मोड्स (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट) दिए गए हैं.
इसकी अनुमानित कीमत ₹1.20 लाख से ₹1.40 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
जुलाई का महीना भारतीय स्कूटर बाजार के लिए शानदार रहा है. 2026 में अब तक सबसे ज्यादा स्कूटर जुलाई में बिके हैं. वहीं अब तक की सेल पर नजर डाले, तो जुलाई 2026 दूसरा सबसे ज्यादा बिक्री वाला महीना है. इस महीने ना सिर्फ स्कूटर्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई है, बल्कि टॉप सेलिंग ऑर्डर में भी बड़ा उलटफेर हुआ है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस फिलहाल लीडर है. जिस रफ्तार से कंपनी आगे बढ़ रही है ऐसा लग रहा है टीवीएस इस साल कई रिकॉर्ड तोड़ देगी.
Best selling electric scooter: टीवीएस मोटर्स ने एक महीने में 52 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर इतिहास रच दिया है.
जुलाई 2026 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए शानदार महीना रहा है. इस महीने कंपनियों ने 1.90 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे हैं. ये तीसरा सबसे ज्यादा सेल वाला महीना बन गया है. इससे ज्यादा सेल मार्च और जून 2026 में हुई है. इसमें भी टीवीएस मोटर की सेल में 121 फीसदी का इजाफा हुआ है. आइए आसान भाषा में सेल्स के इन आंकड़ों को डिकोड करते हैं.
टीवीएस मोटर देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी है. अब आलम ये है कि कंपनी का हर 5वां स्कूटर इलेक्ट्रिक है.
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से ग्रो कर रहा है. लेकिन मार्केट के ज्यादातर हिस्से पर सिर्फ कुछ कंपनियों का कब्जा है.
टीवीएस मोटर के लिए जून का महीना जबरदस्त रहा है. कंपनी ने इस महीने बेहतरीन सेल की है. साथ ही वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही भी ब्रांड के लिए अच्छी रही है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस का दबदबा कायम है. जून 2026 में भी टीवीएस इस सेगमेंट में सबसे बड़ा प्लेयर है. जून 2026 में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 1.81 लाख से ज्यादा व्हीकल बिके हैं. ईयर-ऑन-ईयर इस सेगमेंट की ने 62.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है. रोजमर्रा के सफर के लिए लोग अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बड़ी संख्या में चुन रहे हैं.
मई का महीने स्कूटर्स बेचने वाली कंपनियों के लिए शानदार रहा है. इस महीने भारत में बिकने वाले कुल स्कूटर्स की संख्या 7,39,667 पहुंच गई है.
कुछ साल पहले तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को लोग सिर्फ एक नई टेक्नोलॉजी की तरह देख रहे थे, लेकिन अब इस नई टेक्नोलॉजी ने मार्केट में अपने पांव पसार लिए हैं.
टीवीएस के लिए वित्तवर्ष 2026 सिर्फ एक अच्छा साल नहीं रहा, बल्कि रिकॉर्ड्स तोड़ने वाला साल साबित हुआ है. कंपनी ने टू-व्हीलर से लेकर थ्री-व्हीलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट तक लगभग हर मोर्चे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. ब्रांड ने इस वित्तवर्ष 59 लाख यूनिट्स सेल की हैं जबकि कंपनी का रेवेन्यू 47,270 करोड़ की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
15 मई की सुबह महंगाई का नया झटका लेकर आई. पेट्रोल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी हैं और आशंका है कि आने वाले दिनों में तेल और महंगा हो सकता है.
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की जिस क्रांति की उम्मीद कारों से की जा रही थी, वो स्कूटर के सेगमेंट में नजर आ रही है.
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बदल रहा है. इलेक्ट्रिक स्कूटर्स इस सेगमेंट में पॉपुलर हो रहे हैं. खासकर BaaS सर्विस के तहत स्कूटर्स ज्यादा अफोर्डेबल हो गए हैं.
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 50 हजार रुपये से कम में आपको कई ऑप्शन अब आपको मिलेंगे.
TVS Orbiter में कई नए और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो सेग्मेंट में दूसरे मॉडलों में नहीं मिलते हैं.
TVS Orbiter सेग्मेंट का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर दिया जा रहा है. फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और एडवांस तकनीक के चलते ये स्कूटर बजाज चेतक, ओला इलेक्ट्रिक, हीरो विडा और एथर एनर्जी जैसे प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देगा.