त्योहारों की शुरुआत होते ही बाजार गुलजार होने लगे हैं. इसका असर ना सिर्फ नई कारों के मार्केट पर दिख रहा है. बल्कि पुरानी कारों की मांग भी बढ़ रही है. नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने सेकंड हैंड कार खरीदी है. स्पिनी (Spinny) ने 11 अक्टूबर को 1,370 प्री-ओन्ड कारें बेची हैं.
कंपनी की ओर से एक दिन में की गई ये सबसे ज्यादा डिलीवरी की संख्या है. ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ की बात करें, तो इजाफा 96 परसेंट का है. जहां पिछली साल नवरात्रि के पहले दिन स्पिनी ने 698 कारें बेची थी. वहीं इस कार कंपनी ने 1370 कारों की डिलीवरी की है.
इससे पहले कंपनी ने मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा के मौके पर सबसे ज्यादा कारें डिलीवर की थी. स्पिनी ने बताया कि डिलीवर की गई 77 परसेंट कारें सिंगल ओनर थी. दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे ज्यादा गाड़ियां डिलीवर हुई हैं. कुल डिलीवरी में इन तीनों राज्यों की हिस्सेदारी 62 परसेंट है.
24 शहरों में से सबसे ज्यादा कारें स्पिनी ने पुणे में डिलीवर की हैं. एक दिन में यहां स्पिनी ने 180 गाड़ियां बेची हैं. कंपनी ने नवरात्रि के पहले दिन हर 41 सेकंड में एक कार बेची है. सबसे ज्यादा गाड़ियां दोपहर में डिलीवरी हुई है. 12 बजे से 1 बजे के बीच 112 कारें डिलीवर की गई हैं.
यह भी पढ़ें: 34KM माइलेज, 4.98 लाख कीमत, 18 हजार से ज्यादा ने खरीदी ये MARUTI
सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स की बात करें, तो मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) की मांग टॉप पर है. प्लेटफॉर्म से बिकने वाली हर 14 कारों में से एक बलेनो है. इसके बाद हुंडई ग्रैंड आई10 दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है. इसके बाद रेनो क्विड, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और टाटा टियागो आती हैं.
हैचबैक कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है. कुल डिलीवर हुई कारों में 55 परसेंट हैचबैक हैं. वहीं 26 परसेंट एसयूवी और फिर 14 परसेंट सेडान का नंबर आता है. ट्रांसमिशन की बात करें, तो हर तीन में से एक कार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली डिलीवर हुई है. पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी 82 परसेंट है, जबकि डीजल कारों की हिस्सेदारी 12 परसेंट है.
यह भी पढ़ें: Maruti भी छूट गई पीछे... 29KM के माइलेज के साथ आ रही DUSTER HYBRID
स्पिनी ने बताया कि कुल खरीदारों में 18 परसेंट महिलाएं हैं. वहीं बेंगलुरु में महिला खरीदार 29 परसेंट है. वॉइट लोगों का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला कलर है. इसके बाद लोगों ने ग्रे कलर को खरीदा है. 28 परसेंट ने वॉइट, 22 परसेंट ने ग्रे और 12 परसेंट ने ब्लू, सिल्वर और रेड कलर को चुना है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क