भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी की कारों का बोलबाला है. टॉप 10 कारों की लिस्ट पर नजर डालें, तो पाएंगे कि इसमें ज्यादातर कारें मारुति सुजुकी की हैं. पिछले महीने ही लॉन्च हुई मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) की बंपर डिमांड देखने को मिली है. मारुति ने इस कार की 25 हजार से ज्यादा यूनिट्स को बेचा है.
टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स (Maruti Fronx) और मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Wagon R) भी हैं. वैगनआर कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती कार है जो इस लिस्ट में शामिल है.
ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी वैगनआर की सितंबर में 18,835 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं पिछले महीने इस कार की 15,388 यूनिट्स बिकी थी. यानी मंथ-ऑन-मंथ इस कार की सेल्स में 22 परसेंट का इजाफा हुआ है. वैगनआर मारुति सुजुकी की एक छोटी और टॉल बॉय फैमिली कार है.
यह भी पढ़ें: Maruti भी छूट गई पीछे... 29KM के माइलेज के साथ आ रही DUSTER HYBRID
ये कार 4.98 लाख रुपये एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत पर आती है. इस कार को पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही विकल्पों में खरीदा जा सकता है. ये कार 1.2 लीटर के फोर सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो 90.9 पीएस की पावर ऑफर करता है. इसे मैन्युअल और एजीएस दोनों ही वेरिएंट में खरीदा जा सकता है.
कार के माइलेज की बात करें, तो वैगनआर पेट्रोल का क्लेम्ड माइलेज 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं सीएनजी वेरिएंट में ये कार 34.05 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज ऑफर करती है. मारुति सुजुकी वैगनआर में कई स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: MARUTI के रास्ते पर चलेगी हुंडई, 8 दिनों में लॉन्च होगी धांसू SUV Bayon
मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी की कीमत 5,93,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. ये कार उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो ज्यादा हेडरूम वाला कैबिन चाहते हैं.
यानी अगर आप लंबे हैं या आपके परिवार में लंबे मेंबर्स हैं, तो बजट ऑप्शन में ये कार काफी अच्छा विकल्प बन जाती है. मारुति सुजुकी वैगनआर की लंबाई 3,655 एमएम है. वहीं इसकी चौड़ाई 1620 एमएम और ऊंचाई 1675 एमएम है. कार का ग्राउंड क्लियरेंस 165 एमएम है. इसमें 2435 एमएम का व्हीलबेस मिलता है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क