खुली छत और 240KM की रफ्तार, लॉन्च हुआ Mini Cooper कन्वर्टिबल का खास एडिशन

मिनी कूपर कन्वर्टिबल का खास एडिशन भारत में लॉन्च हो गया है. कंपनी ने कार का स्टारडस्ट एडिशन लॉन्च किया है, जो 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है. कार का सॉफ्ट टॉप सिर्फ 18 सेकंड में ओपन होता है, जबकि उसे बंद होने में लगभग 15 सेकंड का वक्त लगता है. आइए जानते हैं इस कार की कीमत, माइलेज और दूसरी डिटेल्स.

Advertisement
मिनी कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन की टॉप स्पीड 240Kmph की है. (Photo: Mini India) मिनी कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन की टॉप स्पीड 240Kmph की है. (Photo: Mini India)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

मिनी कूपर ने भारतीय बाजार में कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन (Cooper Convertible Stardust Edition) को लॉन्च कर दिया है. ये कार सीबीयू रूट के जरिए भारत में आएगी. इस स्पेशल एडिशन की बुकिंग शुरू हो चुकी है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से इस कार को बुक किया जा सकता है. ब्रांड ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है. 

कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन को ब्रांड ने 62.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ये स्टैंडर्ड कूपर कन्वर्टिबल के मुकाबले 3.9 लाख रुपये महंगी है. स्टैंडर्ड कूपर कन्वर्टिबल भारत में 59 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. 

Advertisement

क्या है कार में खास? 

कूपर कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन में आपको स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे एक्सटीरियर शेड मिलेगा. वहीं ओआरवीएम कैप पर वाइब्रेंट सिल्वर फिनिश मिलेगी. ये कार 18 इंच के जीसीडब्लू रैली स्पोक एलॉय वील्स के साथ आती है. इन पर भी आपको वाइब्रेंट सिल्वर कलर की फिनिश मिलेगी. 

सॉफ्ट टॉप की बात करें, तो यहां आपको यूनिक जैक ग्राफिक्स देखने को मिलेगा. इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग सॉफ्ट टॉप सिर्फ 18 सेकंड में पूरी तरह से ओपन हो जाता है. ये टॉप 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से खुलता है. वहीं इसे बंद होने में लगभग 15 सेकंड का वक्त लगता है. 

यह भी पढ़ें: 26KM माइलेज... शानदार बूट स्पेस! कितने में घर आएगी Brezza CNG

इंटीरियर में क्या मिलेगा?

कार के खुले होने पर स्टारडस्ट एडिशन में 160 लीटर की लगेज स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है. वहीं सॉफ्ट टॉप के बंद होने पर इसमें 215 लीटर की बूट कैपेसिटी मिलती है. इंटीरियर की बात करें, तो कार में 9.4 इंच का सर्कुलर ओलेड (OLED) टचस्क्रीन मिलेगी. ये स्क्रीन मिनी ओएस 9 पर काम करती है. 

Advertisement
ये कार सीबीयू यूनिट के तहत भारत में आई है. (Photo: Mini India)

इसके अलावा कार में हेड्स अप डिस्प्ले, ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, रियर व्यू कैमरा, हीटेड स्टीयरिंग वील, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. इसमें ADAS लेवल 1, टीएमपीएस, एबीएस और डायनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: 73 हजार कीमत, 60KM का माइलेज, 1.36 लाख ने खरीदा ये स्कूटर

इंजन, पावर और माइलेज 

कार के इंजन और पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट वाला ही 2.0 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये कार 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ आती है.

कंपनी दावा करती है कि ये कार 16.82 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले इस कार का माइलेज थोड़ा ज्यादा है. ये कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »