26KM माइलेज... शानदार बूट स्पेस! कितने में घर आएगी Brezza CNG 

27 July 2026

By; Aaj Tak Auto

Maruti Brezza लॉन्च

मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Brezza के नए फेसिलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

नए एक्सटीरियर, इंटीरियर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.

Photo: ITG

फुल प्राइस लिस्ट आउट

अब कंपनी ने मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट की कीमतों का ऐलान कर दिया है. जिसमें CNG वेरिएंट भी शामिल है.

Photo: ITG

डिजाइन में थोड़ा बदलाव

नई ब्रेजा में थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. इसके अलावा पूरा लुक और डिज़ाइन पिछले मॉडल जैसा ही है.

Photo: marutisuzuki.com

मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन

सबसे बड़ा बदलाव इंजन सेक्शन में देखने को मिलता है. अब ये एसयूवी 1.0 लीटर टर्बोजेट पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है. जो बेस मॉडल से शुरू होता है.

Photo: marutisuzuki.com

CNG वेरिएंट की कीमत

CNG वेरिएंट की बात करें तो इसके LXi वेरिएंट की कीमत 9.30 लाख रुपये से शुरू होती है. जिसकी दिल्ली में ऑन-रोड कीमत तकरीन 10.50 लाख रुपये होगी.

Photo: marutisuzuki.com

कितने में घर आएगी SUV

इसके अलावा VXi CNG की एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये जो तकरीबन 11.20 लाख रुपये में ऑन-रोड आएगी.

Photo: marutisuzuki.com

टॉप वेरिएंट की कीमत

वहीं ZXi CNG वेरिएंट 10.95 लाख रुपये से शुरू होता है. इसके लिए आपको 13.35 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.

Photo: marutisuzuki.com

डुअल-टोन की कीमत

यदि आप सीएनजी के साथ डुअल-टोन एक्सटीरियर चाहते हैं तो इस वेरिएंट की कीमत 11.65 लाख रुपये है. जो ऑन-रोड 13.50 लाख रुपये तक जा सकती है.

Photo: marutisuzuki.com

कैसी है Brezza CNG

नई ब्रेजा सीएनजी केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध है. जो तकरीबन 86HP तक की पावर देता है.

Photo: marutisuzuki.com

मिलेगा शानदार माइलेज

कंपनी का दावा है कि, इसका सीएनजी वेरिएंट तकरीबन 26.9 किलोमीटर प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देगा.

Photo: marutisuzuki.com

बूट से कोई समझौता नहीं

ख़ास बात ये है कि, ब्रेजा में अब अंडर बॉडी सीएनजी टैंक दिया गया है. जिससे आपको बूट-स्पेस से समझौता नहीं करना पड़ेगा. इसमें तकरीबन 328 लीटर बूट स्पेस मिलता है.

Photo: marutisuzuki.com

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

इस एसयूवी को Bharat NCAP द्वारा क्रैश टेस्ट किया गया है. जिसमें इस एसयूवी को 5-स्टार रेटिंग दी गई है. 

Photo: Bncap.in

Read Next