25 July 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में स्कूटर्स की बंपर सेल हो रही है. पेट्रोल की बात करें या फिर ईवी स्कूटर्स की टू-व्हीलर सेगमेंट में इनका दबदबा तेजी से बढ़ रहा है.
Photo: tvsmotor.com
जून महीने में कुल 6,36,315 स्कूटर बिके हैं. इस लिस्ट में पेट्रोल और ईवी दोनों ही तरह के स्कूटर्स की सेल शामिल है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस जूपिटर देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. इस साल कंपनी ने जून में 1,36,805 यूनिट्स जूपिटर की बेची हैं.
Photo: tvsmotor.com
पिछले साल जून में इस स्कूटर की 1,07,980 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस स्कूटर की ग्रोथ 27 फीसदी हुई है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस जूपिटर और आईक्यूब दोनों की डिमांड की वजह से टीवीएस मोटर्स टॉप सेलिंग स्कूटर ब्रांड बनने के बहुत करीब है.
Photo: tvsmotor.com
फिलहाल देश में होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. इसकी 2,18,932 यूनिट्स जून में बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 12% ज्यादा है.
Photo: honda2wheelersindia.com
टीवीएस जूपिटर की कीमत 73,975 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसे आप मल्टीपल कलर, फीचर और स्पेक्स के साथ खरीद सकते हैं.
Photo: tvsmotor.com
कंपनी इसके माइलेज को लेकर किसी नंबर का दावा नहीं करती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये स्कूटर 45 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है.
Photo: tvsmotor.com
इस स्कूटर में वॉयस असिस्ट नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, फाइंड माय व्हीकल, डिस्टेंस टु एम्प्टी और एवरेज फ्यूल इकोनॉमी जैसे कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.
Photo: tvsmotor.com