मारुति सुजुकी 2026 में अपनी कॉम्पैक्ट कारों को अपडेट कर रही है. इस साल कंपनी ने ब्रेजा और बलेनो को अपडेट किया है. कंपनी के पोर्टफोलियो में अगला नंबर वैगनआर का हो सकता है. यानी जल्द ही हमें मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) का अपडेटेड वर्जन देखने को मिल सकता है.
इस कार को टेस्ट करते हुए कई बार देखा गया है. कारटोक की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की हमें मारुति सुजुकी वैगनआर का अपडेटेड वर्जन देखने को मिल सकता है. मुख्य रूप से वैगनआर के अपडेटेड वर्जन में हमें नया इंजन देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं अपडेटेड वैगनआर में क्या कुछ खास मिलेगा.
हाल में ही इस कार के कैमोफ्लॉज से ढके अवतार को स्पॉट किया गया है. इस स्पाई शॉट से कार के संभावित डिजाइन बदलावों का अंदाजा लगाया जा सकता है. कार के डिजाइन की बात करें, तो काफी हद तक नई वैगनआर का लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा. कार टॉल और बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी.
यह भी पढ़ें: 34KM माइलेज, 4.98 लाख कीमत, 18 हजार से ज्यादा ने खरीदी ये MARUTI
इसके अलावा कार में वर्टिकली ओरियंटेड टेल लैम्प्स मिलेंगे. कंपनी हेडलैम्प्स के डिजाइन को बदल सकती है. इसमें नया ग्रिल और फ्रंट बंपर मिल सकता है. हालांकि, टेस्ट म्यूल में इनमें से किसी भी डिजाइन को साफ-साफ नहीं देखा जा सका है. कुल मिलकार डिजाइन के मामले में कार का मौजूदा अपीयरेंस बरकरार रहेगा.
कार के कैबिन में हमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. फिलहाल कार में 7-इंच का टच-स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है जिसे कंपनी अपडेट कर सकती है. नई वैगनआर में हमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है. इसके अलावा फ्रंट सीट्स में जुड़ा हुआ हेडरेस्ट मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Maruti-Tata को टक्कर देने की तैयारी, नई SUV ला रही है ये कंपनी
मुख्य बदलाव कार के इंजन के मामले में देखने को मिल सकता है. मौजूदा वैगनआर दो इंजन ऑप्शन- 1.0 लीटर 3-सिलेंडर और 1.2 लीटर 4-सिलेंडर के साथ आती है. ये इंजन क्रमशः 89 बीएचपी और 89 बीएचपी की पावर और 89 एनएम और 113 एनएम का टॉर्क ऑफर करते हैं.
नई वैगनआर में कंपनी 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन दे सकती है, जो नई बलेनो, स्विफ्ट और डिजायर में आता है. ये इंजन हलका है और ज्यादा माइलेज ऑफर करता है. मौजूदा वैगनआर का सीएनजी पर माइलेज 34 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है. ये कार 4.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. कंपनी नई कार के साथ इस कीमत को बरकरार रखने की कोशिश करेगी.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क