Maruti-Tata को टक्कर देने की तैयारी, नई SUV ला रही है ये कंपनी

होंडा भारतीय बाजार में अपनी पोजिशन मजबूत करने में जुटी हुई है. इस हफ्ते ही कंपनी ने अपनी मिडसाइज एसयूवी एलिवेट का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है. अब कंपनी एक सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी पहले इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगी, जिसकी टेस्टिंग चल रही है. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Advertisement
Honda 2030 तक अपने पोर्टफोलियो को 10 प्रोडक्ट्स तक बढ़ाना चाहती है. (Photo: Honda Cars India) Honda 2030 तक अपने पोर्टफोलियो को 10 प्रोडक्ट्स तक बढ़ाना चाहती है. (Photo: Honda Cars India)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने की तैयारी में लगा हुआ है. कंपनी जल्द ही एक सब-फोर मीटर एसयूवी लाने वाली है. इसके अलावा कंपनी एक ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी जीरो अल्फा (Zero Alpha) पर काम कर रही है. इस कार को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है. 

कंपनी की तैयारी अगले कुछ सालों में अपने पोर्टफोलियो को 10 प्रोडक्ट्स तक पहुंचाने की है. यानी 2030 तक कंपनी अपने पोर्टफोलियो में कुल प्रोडक्ट्स की संख्या 10 करना चाहती है. इसकी शुरुआत कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की लॉन्चिंग से करेगी. फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में सिर्फ चार प्रोडक्ट्स आते हैं. 

Advertisement

कब लॉन्च होगी पहली इलेक्ट्रिक होंडा?

इसमें होंडा सिटी, जेडआर-वी, एलिवेट और अमेज आती है. 2027 की शुरुआत में हमें होंडी की पहली इलेक्ट्रिक कार देखने को मिल सकती है, जो जीरो अल्फा कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी. इसके अलावा कंपनी भारतीय बाजार के लिए नेक्स्ट-जनरेशन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी तैयारी कर रही है. फिलहाल कंपनी सिर्फ होंडा सिटी के साथ हाइब्रिड का विकल्प देती है. 

यह भी पढ़ें: Honda Elevate का माइलेज आया सामने, 1KM चलाने में इतना आएगा खर्च

ब्रांड का बड़ा टार्गेट सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है. भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा एसयूवीज की डिमांड है और होंडा के पास फिलहाल इस सेगमेंट की कोई भी कार नहीं है. ब्रांड यहां पर टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसे प्लेयर्स का कंपटीशन लाना चाहती है. 

Advertisement

500KM रेंज, 5 सीटर अवतार

होंडा जीरो अल्फा को कंपनी भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर डेवलप कर रही है. ये कार 4 मीटर से लंबी होगी. कंपनी इस कार को 5 सीटर अवतार और 500 किलोमीटर की रेंज के साथ लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा कंपनी ने हाल में ही होंडा एलिवेट का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है. ये ब्रांड की मिडसाइज एसयूवी है. 

यह भी पढ़ें: Honda QC3 vs TVS iQube: 50 पैसे से भी कम खर्च, कौन-सा स्कूटर खरीदना चाहिए

हालांकि, इसमें हाइब्रिड का ऑप्शन कंपनी ने नहीं दिया है. ये कार सिर्फ 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसके अलावा कंपनी ने होंडा सिटी फेसलिफ्ट और जेडआरवी को भी इस साल लॉन्च किया है. होंडा भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगी हुई है. जेडआरवी कंपनी का सीकेडी रूट से आया प्रोडक्ट है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »