महिंद्रा एसयूवी मार्केट में एक सरप्राइस एंट्री करने वाली है. अभी तक हमने महिंद्रा की एसयूवीज को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक अवतार में देखा है. अब कंपनी अपनी सीएनजी एसयूवी को लॉन्च करने वाली है. सीएनजी के साथ महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO CNG) कंपनी की पहली कार होगी.
कंपनी ने इस कार की लॉन्चिंग को आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है. ये कार 15 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. लॉन्च से पहले ही इस कार को स्पॉट किया गया है. लीक तस्वीर से साफ है कि महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में हमें ट्विन सिलेंडर सीएनजी सेटअप देखने को मिलेगा.
वहीं कैबिन में फ्यूल सलेक्टर दिया जाएगा. महिंद्रा ऐसा करके उस बड़ी समस्या को टाल सकती है, जो एक्सयूवी 3एक्सओ के साथ है. इस कार में सेगमेंट का सबसे छोटा बूट स्पेस मिलता है. ऐसे में सीएनजी सिलेंडर देने का मतलब है कि बूट स्पेस ना के बराबर हो जाएगा. ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी चुनकर कंपनी इस चुनौती को सही तरीके से हैंडल कर सकती है.
ट्विन सिलेंडर सेटअप में दोनों ही सीएनजी सिलेंडर साइड बाय साइड माउंट किए गए हैं. इसे सेफ रखने के लिए मेटल स्ट्रैप का इस्तेमाल किया गया है. ऐसा ही सेटअप हमें टाटा नेक्सॉन आई-सीएनजी में भी देखने को मिलता है. इससे बूट में सामान रखने के लिए थोड़ा स्पेस मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: Maruti-TATA से सीधी टक्कर, Mahindra ला रही CNG SUV, इस दिन होगी लॉन्च
महिंद्रा ने इस कार को आधिकारिक रूप से अभी लॉन्च नहीं किया है. इसलिए हमें इसके बूट स्पेस और सिलेंडर कैपेसिटी की जानकारी नहीं है. कैबिन की बात करें, तो सीएनजी-पेट्रोल स्विच बटन ड्राइवर साइड एसी वेंट के नीचे दी गई है. इसमें लाइट कलर का लोअर डैशबोर्ड दिया गया है.
डिजाइन की बात करें, तो स्पाई शॉट्स में सीएनजी वेरिएंट्स को डुअल टोन एलॉय व्हील्स के साथ स्पॉट किया गया है. ओआरवीएम्स पर टर्न इंडीकेटर्स दिए गए हैं. महिंद्रा के टीजर से कन्फर्म है कि इस कार में हमें पैनोरोमिक सनरूफ देखने को मिलेगा. सनरूफ इस एसयूवी के रेवएक्स एम(ओ) वेरिएंट से मिलना शुरू होता है. वहीं पैनोरोमिक सनरूफ रेवएक्स एज (ओ) से मिलना शुरू होता है.
यह भी पढ़ें: Mahindra की बड़ी तैयारी, इलेक्ट्रिक अवातर में आ रही THAR, डिटेल्स लीक
एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी में कंपनी 1.2 लीटर का टर्बो चार्ज्ड एमपीएफआई पेट्रोल इंजन दे सकती है. ये इंजन पेट्रलो वर्जन में 110 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. सीएनजी मोड में इसकी पावर और टॉर्क की जानकारी नहीं है. कंपनी सीएनजी के साथ मैन्युअल गियरबॉक्स दे सकती है.
इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है. सीएनजी का जुड़ना महिंद्रा को उन यूजर्स को टार्गेट करने में मदद कर सकता है, जो लोअर रनिंग कॉस्ट वाली कार चाहते हैं.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क