महिंद्रा थार (Mahindra Thar) का इलेक्ट्रिक अवतार हमें देखने को मिल सकता है. ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. दरअसल, कैमोफ्लॉज से ढकी महिंद्रा की एक एसयूवी को हाल में टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. माना जा रहा है कि ये थार इलेक्ट्रिक से जुड़ी डेवलमेंट व्हीकल हो सकती है.
टेस्ट एसयूवी का लुक काफी हद तक विजन टी कॉन्सेप्ट (Vision T Concept) से मिल रहा है, जिसे महिंद्रा ने अगस्त 2025 में पेश किया था. इसका डिजाइन 2023 में पेश की गई थार.ई से प्रेरित था. महिंद्रा ने इस कार का कॉन्सेप्ट साउथ अफ्रीका में पेश किया था.
महिंद्रा की फ्यूचर ऑफ-रोड एसयूवी का लुक कैसा होगा इस स्पाई शॉट्स उसका अंदाजा लगाया जा सकता है. कार का फ्रंट विजन-टी कॉन्सेप्ट से काफी मिलता जुलता दिख रहा है. कार में चौड़ा ग्रिल फीचर दिया गया है, जो टू-लेवल पैटर्न के साथ दिख रहा है. इसमें स्कॉयर शेप हेडलैम्प्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Mahindra का धमाका, लॉन्च की THAR OG, इतने रुपये रखी है कीमत
इल्यूमिनेटेड हेडलाइट्स में एलईडी का इस्तेमाल हो सकता है. हालांकि, कैमोफ्लॉज की वजह से डिटेल्स बहुत ज्यादा साफ नहीं दिखी हैं. इसमें फ्लैट क्लैमशेल स्टाइल बोनट, अपराइट विंडस्क्रीन और मजबूत फ्रंट बंपर बॉक्सी लुक को बनाए रखता है. कार में थार जैसे ही रेक्टेंगुलर आउटसाइट मिरर दिए गए हैं.
साइड प्रोफाइल से साफ है कि ये एसयूवी 5-डोर लेआउट, फ्लैट रूफ और अपराइट पिलर्स के साथ आएगी. फ्लैट साइड स्टेप दिया गया है, जो पूरे दरवाजे तक फैला हुआ है. इसमें बड़े व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है. संभवतः इसमें 19 इंच या 20 इंच के टायर्स मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: TATA-Mahindra की SUV लगेंगी फीकी... Hyundai ने उतारी अपनी धांसू कार
रियर की बात करें तो टेस्ट एसयूवी में एक बड़ा, अपराइट टेलगेट और बड़ी रियर विंडो मिलती है. इसमें कोई भी एक्सटर्नल माउंटेड स्पेयर व्हील नहीं दिया गया है. संभव है कि कंपनी प्रोडक्शन वर्जन में स्पेयर व्हील जोड़ सकती है. ये कार कब तक आएगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क