Hyundai ने दिया झटका, महंगी कर दी अपनी दमदार SUV, अब इतनी हो गई कीमत

Hyundai Venue price hike: हुंडई देश की प्रमुख कार निर्माताओं में से एक है. कंपनी ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतों में इजाफा किया है. ब्रांड ने चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है. यानी सभी वेरिएंट्स के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. ब्रांड ने अपनी एसयूवी को 20 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है. आइए जानते हैं इसकी नई कीमतें.

Advertisement
Hyundai Venue के कई वेरिएंट्स की कीमत कंपनी ने बढ़ा दी है. (Photo: hyundai.com) Hyundai Venue के कई वेरिएंट्स की कीमत कंपनी ने बढ़ा दी है. (Photo: hyundai.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

हुंडई ने अपनी सब-फोर मीटर एसयूवी वेन्यू (Venue) की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने कार के कई वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई हैं. ब्रांड ने पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल तीनों ही इंजन वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई हैं. हालांकि, हुंडई ने स्टार्टिंग प्राइस को नहीं बढ़ाया है. अभी भी इस कार की कीमत 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Advertisement

वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत भी 15.51 लाख रुपये एक्स शोरूम है. यानी कंपनी ने स्टार्टिंग और टॉप वेरिएंट के प्राइस में तो कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन बीच के वेरिएंट्स को कीमतों को बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं कंपनी ने इन वेरिएंट्स की और कितनी कीमत बढ़ाई है. 

हुंडई वेन्यू की पुरानी और नई कीमतें 

पेट्रोल वेरिएंट की बात करें, तो कंपनी ने सिर्फ एचएक्स 5 मैन्युअल ट्रिम के दाम बढ़ाए हैं. इसकी कीमत 20 हजार रुपये बढ़ाई गई है. हालांकि, टर्बो पेट्रोल के तीन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है. कंपनी ने एचएक्स 5 डीसीटी, एचएक्स 6 डीसीटी और एचएक्स 8 डीसीटी की कीमतें बढ़ाई हैं. तीनों वेरिएंट्स की कीमतें क्रमशः 9 हजार, 9 हजार और 5 हजार रुपये बढ़ाई गई हैं. 

यह भी पढ़ें: Hyundai Exter: कंपनी की सबसे सस्ती SUV, कीमत से फीचर्स तक फेसलिफ्ट में क्या कुछ बदला

Advertisement

डीजल इंजन की बात करें, तो कंपनी ने चार वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है. हुंडई ने एचएक्स 2, एचएक्स 5, एचएक्स 5 ऑटोमेटिक और एचएक्स 7 की कीमतें 8 हजार रुपये बढ़ाई हैं. ध्यान रखें कि कंपनी ने हाल में लॉन्च हुए डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट्स एचएक्स 8 और एचएक्स 10 की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. 

इन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी
वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत  अंतर
HX 5 (1.2L पेट्रोल) 9.35 लाख 9.55 लाख 20,000
HX5 DCT (टर्बो पेट्रोल) 10.81 लाख 10.9 लाख 9000
HX6 DCT (टर्बो पेट्रोल) 12.07 लाख 12.16 लाख 9000
HX8 DCT (टर्बो पेट्रोल) 12.94 लाख 12.99 लाख 5000
HX2 (डीजल) 9.79 लाख 9.89 लाख 8000
HX5 (डीजल) 10.78 लाख 10.87 लाख 8000
HX5 AT (डीजल) 11.73 लाख 11.81 लाख 8000
HX7 (डीजल) 12.61 लाख 12.69 लाख 8000

इंजन और पावर

हुंडई वेन्यू में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 एचपी की पावर और 114 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं 1.0 लीटर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन 120 एचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके अलावा कंपनी 1.5 लीटर का डीजल इंजन देती है, जो 116 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क डिलीवर करता है.

यह भी पढ़ें: Hyundai की इस कार को नहीं मिला एक भी खरीदार, दूसरी कार की है बंपर डिमांड

Advertisement

आसान भाषा में बात करें, तो कंपनी ने डीजल वेरिएंट्स की कीमतें 8 हजार रुपये बढ़ाई हैं. जबकि पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में 20 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है. एन लाइन वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement