Hyundai की इस कार को नहीं मिला एक भी खरीदार, दूसरी कार की है बंपर डिमांड

Hyundai sales breakup Feb 2026: कोरियन कार मेकर हुंडई के लिए फरवरी 2026 पिछले साल के मुकाबले अच्छी रही है. कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा कारें इस महीने बेची हैं. हालांकि, जनवरी के मुकाबले फरवरी में कंपनी की सेल कम है. हुंडई की 50 परसेंट से ज्यादा सेल सिर्फ दो मॉडल्स के बदौलत मिली है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

Advertisement
Hyundai Creta की की कुल 17,938 यूनिट्स फरवरी 2025 में बिकी हैं. (Photo: hyundai.com) Hyundai Creta की की कुल 17,938 यूनिट्स फरवरी 2025 में बिकी हैं. (Photo: hyundai.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST

हुंडई मोटर इंडिया ने फरवरी 2026 में अच्छी सेल की है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने फरवरी 2026 में 9.81 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. फरवरी 2025 में जहां कंपनी ने 47,727 यूनिट्स बेची थी. वहीं इस साल कंपनी ने फरवरी में 52,407 यूनिट्स पूरे भारत में बेची हैं. 

हालांकि, जनवरी 2026 के मुकाबले ये सेल कम है. जनवरी 2026 में कंपनी ने 59,107 यूनिट्स बेची थी. फरवरी में सेल में 11.34 परसेंट की गिरावट है. हुंडई की सेल में बड़ा हिस्सा SUV और कॉम्पैक्ट कार्स का है. आइए जानते हैं फरवरी में हुंडई की किस कार की सबसे ज्यादा डिमांड रही है. 

Advertisement

सबसे ज्यादा बिकने वाली हुंडई कार

हुंडई क्रेटा की सेल सबसे ज्यादा रही है. ये कंपनी का बेस्ट सेलिंग मॉडल है. कंपनी ने क्रेटा की कुल 17,938 यूनिट्स बेची हैं. हालांकि, इसमें क्रेटा ईवी भी शामिल है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस कार की 9.93 परसेंट ज्यादा यूनिट्स बेची हैं. वहीं जनवरी 2026 के मुकाबले 0.09 परसेंट की ग्रोथ है. 

वेन्यू हुंडई की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. कंपनी ने फरवरी में इसकी 10,494 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 10,125 यूनिट्स को बेचा था. हालांकि, जनवरी के मुकाबले इस साल फरवरी में सेल घटी है. जनवरी में इस कार की 12,413 यूनिट्स बिकी थी. 

यह भी पढ़ें: 1 लाख के पार पहुंची Hyundai की इस SUV की बुकिंग, लॉन्च हुआ नया वेरिएंट

सेडान की बात करें, तो Aura का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. कंपनी ने 6,733 यूनिट्स बेची हैं. कंपनी की ग्रोथ 40 परसेंट से ज्यादा की है. पिछले साल फरवरी में कंपनी ने इस कार की 4,797 यूनिट्स सेल की थी. जनवरी के मुकाबले कंपनी की सेल कम हुई है. 

Advertisement

इसे मिली जबरदस्त ग्रोथ

प्रीमियम हैचबैक i20 को भी इस महीने अच्छी ग्रोथ मिली है. कंपनी ने इसकी 5,852 यूनिट्स सेल की हैं, जो पिछले साल की फरवरी में 3,627 यूनिट्स थी. इस कार की ग्रोथ 61.35 परसेंट की है. वहीं Grand i10 NIOS की 5,589 यूनिट्स फरवरी में बिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: 7 एयरबैग की सेफ्टी... 25 अपडेट्स के साथ लॉन्च हुई Hyundai की सबसे सुरक्षित कार, इतनी है कीमत

Hyundai Exter की कंपनी ने 4200 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल के मुकाबले कम हैं. पिछले साल फरवरी में कंपनी ने इसकी 5,361 यूनिट्स को बेचा था. हुंडई जल्द ही इस कार का अपडेट लॉन्च करने वाली है, जिससे कार ज्यादा वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट बन जाएगी. वहीं Tucson (अब डिस्कंटीन्यू हो चुकी है) और IONIQ 5 की एक भी यूनिट्स इस साल फरवरी में नहीं बिकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement