लॉन्च होते ही टूट पड़े लोग... पहले दिन ही मिली SUV को बंपर बुकिंग

हुंडई की लेटेस्ट एसयूवी चर्चा में है. कंपनी ने ट्यूसॉन को कोरियन मार्केट में लॉन्च किया है. कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस कार को ग्लोबल मार्केट में रिवील किया था. कोरियन बाजार में ये कार चार वेरिएंट्स में लॉन्च हुई है. पहले दिन ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इस एसयूवी को बुक किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Hyundai Tucson दो इंजन ऑप्शन के साथ कोरियन मार्केट में लॉन्च हुई है. (Photo: Hyundai.com) Hyundai Tucson दो इंजन ऑप्शन के साथ कोरियन मार्केट में लॉन्च हुई है. (Photo: Hyundai.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

हुंडई ने अपनी नई नवेली ट्यूसॉन (Hyundai Tucson) को अपने घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है. 22 अक्टूबर को ही कार की बुकिंग साउथ कोरिया में शुरू की गई है, जहां इसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. रिपोर्ट्स की मानें, इस एसयूवी को पहले दिन ही 15,045 प्री-ऑर्डर मिले हैं. कार ने अपने पिछले वर्जन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 

Advertisement

जहां 2020 में जब हुंडई ने ट्यूसॉन के लेटेस्ट वर्जन को लॉन्च किया था, तो उस वक्त कोरिया में इसे पहले दिन ही 10,842 प्री-ऑर्डर मिले थे. सितंबर 2020 के इस रिकॉर्ड को कंपनी ने अब तोड़ दिया है. लेटेस्ट ट्यूसॉन की पुराने वर्जन के मुकाबले 4,203 यूनिट्स ज्यादा बुक हुई हैं. ये ग्रोथ लगभग 39 परसेंट की है. 

पहले से बड़ी है नई ट्यूसॉन

नई ट्यूसॉन में लुक्स और फीचर्स के मामले में कई बदलाव किए गए हैं. ये एसयूवी 4700 एमएम लंबी, 1905 एमएम चौड़ी और 1685 एमएम ऊंची है. इसका व्हीलबेस लगभग 2785 एमएम का है. कार के पिछले लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल के मुकाबले नया मॉडल 60 एमएम लंबा, 40 एमएम चौड़ा और 30 एमएम ज्यादा व्हीलबेस के साथ आता है. 

कार का रियर डोर अब 83 डिग्री तक खुलता है. नई ट्यूसॉन में ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं. कार का कोरियन वेरिएंट 17 इंच के प्लिओस कनेक्ट सेंट्रल डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें डुअल स्मार्टफोन चार्जर, डिजिटल की और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 35 सेफ्टी फीचर्स, ADAS और बहुत कुछ... आ रही नई Hyundai SUV

इसमें इलेक्ट्रिक्ली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रिलैक्सेशन सीट्स, हीटेड रियर सीट्स, 12 स्पीकर वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और पैनोरोमिक सनरूफ मिलता है. साउथ कोरिया में इस कार की कीमतें 3.14 करोड़ कोरियन वॉन्ग (लगभग 22.47 लाख रुपये) से शुरू होती है. 

दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं

ये कार दो इंजन ऑप्शन में आती है. इसमें 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड सेटअप मिलता है. जहां पेट्रोल वेरिएंट में 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. वहीं हाइब्रिड वर्जन में 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, रिजनरेटिव ब्रेकिंग और हुंडई की ई-मोशन ड्राइव टेक्नोलॉजी मिलती है. 

यह भी पढ़ें: 9 एयरबैग, ADAS और हाइब्रिड इंजन... धांसू लुक वाली HYUNDAI SUV हुई लॉन्च

सेफ्टी के लिए कार में 9 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा फॉर्वर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्टेंट, लेन फॉलो असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और दूसरे फीचर्स कार में दिए गए हैं. कोरियन मॉडल 18 इंच या 20 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ आता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »