हुंडई भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी बेयॉन को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस कार को ग्लोबल मार्केट में अनवील कर दिया है. भारत में ये कार 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी. लॉन्च से पहले ही हुंडई मोटर इंडिया ने इस कार से जुड़े कई फीचर्स को रिवील कर दिया है. ये कार वेन्यू और क्रेटा के बीच में आएगी.
हुंडई की इस कार में लेवल 2 प्रो एडास (ADAS) मिलेगा, जो 23 फीचर्स के साथ आएगा. इसके साथ कार में 35 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे. यानी कार का बेस वेरिएंट हो फिर टॉप सभी में आपको ये 35 सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे. हुंडई बेयॉन की बुकिंग शुरू है. इसे 11 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है.
हुंडई ने इस कार को अपने ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. इसकी बॉडी में 69 परसेंट एडवांस मल्टी-ग्रेड हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है. हुंडई इसे भारत में 5 स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड के हिसाब से तैयार कार बता रही है.
फ्रंट एप्रन, डैशबोर्ड, रियर फ्लोर और साइड रिइन्फोर्समेंट जैसे कार के जरूरी हिस्सों पर हॉट-स्टैम्प्ड कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने इस कार में हुंडई स्मार्टसेंस लेवल 2 प्रो एडास (ADAS) दिया है, जो 23 फंक्शन के साथ आता है. हुंडई ने इसमें 3 रडार और 12 पार्किंग सेंसर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: TATA-Mahindra की SUV लगेंगी फीकी... Hyundai ने उतारी अपनी धांसू कार
कार में 35 स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे, जिसमें 6 एयरबैग, ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, टीपीएम्स और रोलओवर सेंसर जैसे फीचर्स हैं. 26 अक्टूबर को आ रही हुंडई बेयॉन 10 कलर में मिलेगी. इसमें मोनोटोन, डुअल टोन और मैट फिनिश में लॉन्च होगी.
हुंडई बेयॉन में 1.5 लीटर का एमपीआई पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115 पीएस की पावर और 142.8 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. वैसे तो चर्चा है कि हुंडई इस कार को सीएनजी अवतार में भी लॉन्च कर सकती है, लेकिन अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है. अगर ऐसा होता है कि ये हुंडई की 4 मीटर से बड़ी पहली एसयूवी होगी, जो सीएनजी के साथ आएगी.
यह भी पढ़ें: Hyundai की रिकॉर्ड तोड़ सेल्स, 30 दिनों में कंपनी ने बेच दीं इतनी हजार कारें
ये कार 10 कलर्स में मिलेगी, जिसमें टाइटैनियम ब्लैक, क्लासी वॉइट, एटल्स वॉइट, फायरी रेड, गोल्डेन ब्रॉन्ज और इलेक्ट्रिक ग्रे मोनोटोन कलर होंगे. इसके अलावा टाइटैनियम ब्लैक मैट और क्लासी ब्लू मैट भी आएंगे. इस कार की कीमतों का ऐलान 26 अक्टूबर को होगा.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क