Advertisement

ऑटो न्यूज़

9 एयरबैग, ADAS और हाइब्रिड इंजन... धांसू लुक वाली HYUNDAI SUV हुई लॉन्च

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST
  • 1/7

हुंडई ट्यूसॉन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कुछ वक्त पहले ही कोरियन कंपनी ने इस कार को अनवील किया था और अब इसे ब्रांड ने अपने घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है. ये एसयूवी चार वेरिएंट्स- एच-पिक, एक्सक्लूसिव, एक्सआरटी और इंस्पिरेशन में आती है. (Photo: hyundai.com)

  • 2/7

ये कार कार दो पावरट्रेन ऑप्शन- 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड में आएगी. फिलहाल इस कार की बुकिंग कंपनी ने घरेलू मार्केट में शुरू कर दी है. भारत में इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है. हुंडई यहां पर ट्यूसॉन को डिस्कंटीन्यू कर चुकी है. (Photo: hyundai.com)

  • 3/7

कोरियन मार्केट में नई हुंडई ट्यूसॉन की कीमतें 3.14 करोड़ कोरियन वॉन (लगभग 22.34 लाख रुपये) से शुरू होती हैं. पिछले मॉडल की तुलना में ये कार 29.6 लाख कोरियन वॉन महंगी है. ये कीमत कार के बेस वेरिएंट की है. वहीं टॉप वेरिएंट 3.79 करोड़ कोरियन वॉन (लगभग 26.91 लाख रुपये) में लॉन्च हुआ है. (Photo: hyundai.com)

Advertisement
  • 4/7

फीचर्स की बात करें, तो कार के दोनों ही पावरट्रेन में वेरिएंट्स के हिसाब से एक जैसे ही फीचर्स दिए गए हैं. केवल कुछ फीचर्स का ही अंतर देखने को मिलता है. बेस वेरिएंट एच-पिक में प्लिओस कनेक्ट, 12.9 इंच की स्क्रीन, ग्लिओ एआई, ऐप मार्केट, वायरलेस फोन प्रोजेक्शन, ओटीए अपडेट और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. प्लिओस सेटअप में 9.9 इंच का पतला डिस्प्ले भी आता है. (Photo: hyundai.com)

  • 5/7

दूसरे फीचर्स की बात करें, तो कार में फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं. इसके अलावा ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स, रेन सेंसर और एयर फिल्टर मिलते हैं. सेफ्टी के लिए कार में एडास फीचर्स दिए गए हैं. कार के बेस वेरिएंट में भी 9 एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी. (Photo: hyundai.com)

  • 6/7

इसके अलावा हिल डिसेंट कंट्रोल, पैडल मिसयूज सेफ्टी असिस्ट, मल्टी कोलिजन ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम, इंटीरियर फायर एक्सटिंग्विशर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है. एसयूवी में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फॉर्वर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. (Photo: hyundai.com)

Advertisement
  • 7/7

कार के टॉप वेरिएंट में 17 इंच का प्लिओस कनेक्ट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा डुअल स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग, लेदर सीट्स, सेकंड रो हीटेड सीट्स और एंबिएंट मूड लाइटिंग जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स इस वेरिएंट में मिलते हैं. (Photo: hyundai.com)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement