Bajaj-TVS का मार्केट पर कब्जा, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारतीय स्कूटर बाजार में इलेक्ट्रिक मॉडल्स की रफ्तार अब तेजी से बढ़ती नजर आ रही है. अप्रैल 2026 में स्कूटर सेगमेंट ने जोरदार ग्रोथ दर्ज की है, जहां टॉप-10 स्कूटर्स की कुल बिक्री 6 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई. खास बात ये रही कि टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक और एथर रिज्टा जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने बिक्री में शानदार उछाल दर्ज किया है.

Advertisement
अप्रैल 2026 में टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक सबसे ज्यादा बिके हैं. (Photo: ITG) अप्रैल 2026 में टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक सबसे ज्यादा बिके हैं. (Photo: ITG)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

अप्रैल 2026 भारतीय स्कूटर मार्केट के लिए एक मजबूत महीना रहा है. ईयर-ऑन-ईयर इस महीने स्कूटर्स की सेल बेहतर हुई है. देश में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स की बात करें, तो इनकी संयुक्त सेल 6 लाख के पार पहुंच गई हैं. अप्रैल 2026 में टॉप-10 स्कूटर्स की कुल सेल 6,04,228 यूनिट्स तक पहुंच गई है. 

अप्रैल 2025 में सेल का ये आंकड़ा 4,92,735 यूनिट्स का था. यानी इस सेक्टर में 23 फीसदी की ग्रोथ हुई है. टॉप 10 स्कूटर्स में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल हैं. आइए जानते हैं भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिटेल्स.

Advertisement

टॉप-3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) है. अप्रैल 2026 में कंपनी ने इसकी 37,193 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल अप्रैल में इस स्कूटर की 27,604 यूनिट्स बिकी थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस स्कूटर की सेल में 35 फीसदी की ग्रोथ हुई है.

वहीं बजाज चेतक दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. अप्रैल 2026 में बजाज चेतक की 34,304 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अप्रैल में इसकी 19,216 यूनिट्स बिकी थीं. ईयर-ऑन-ईयर इस मॉडल की ग्रोथ 79 परसेंट की है. 

यह भी पढ़ें: 15,000 कम दाम... 211KM रेंज! स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च

तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर एथर रिज्टा (Ather Rizta) है. अप्रैल 2026 में इस स्कूटर की 17,960 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि पिछले साल अप्रैल में इस स्कूटर की 10,052 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस स्कूटर की सेल में 79 फीसदी की ग्रोथ आई है. टीवीएस और बजाज का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट पर कब्जा है. इनकी संयुक्त सेल कुल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल का आधा है.

Advertisement

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बढ़ रहा दबदबा 

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की स्वीकार्यता बाजार में बढ़ रही है. ऐसे स्कूटर्स को सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी खरीदा जा रहा है. अप्रैल 2026 में ईवी टू-व्हीलर्स की सेल 1,48,740 यूनिट्स तक पहुंच गई है. पिछले साल के मुकाबले ग्रोथ 61 फीसदी की है. अप्रैल 2025 में इस सेगमेंट में 92,536 यूनिट्स बिकी थीं. 

यह भी पढ़ें: Toyota ने भारत में बना दिया रिकॉर्ड, इलेक्ट्रिक की भीड़ में बेच दी 3 लाख हाइब्रिड कारें

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पसंद करने की एक बड़ी वजह इनकी लो रनिंग कॉस्ट है. जहां पेट्रोल की कीमतें पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही हैं. वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बिजली से चार्ज होकर चलते हैं. ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चार्ज करने में अधिकतम 35 से 50 रुपये का खर्च आता है, जिसमें 100 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है.

स्कूटर्स की सेल के ये हैं बादशाह 

अप्रैल 2026 में अगर ओवरऑल स्कूटर सेल्स पर नजर डालें, तो होंडा एक्टिवा अभी भी सेगमेंट का किंग है. अप्रैल 2026 में इसकी 2,20,774 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल इस महीने एक्टिवा की 1,94,787 यूनिट्स बिकी थीं. ईयर-ऑन-ईयर स्कूटर की ग्रोथ 13 फीसदी की है. टॉप 10 स्कूटर्स की सेल में एक्टिवा की हिस्सेदारी अकेले एक तिहाई है. 

Advertisement

वहीं टीवीएस जूपिटर दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. इसकी 1,17,383 यूनिट्स अप्रैल 2026 में बिकी हैं, जो पिछले साल इस महीने 1,02,588 यूनिट्स पर थी. तीसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस है, जिसकी 70,339 यूनिट्स अप्रैल में बिकी हैं. वहीं ओवरऑन स्कूटर सेल में चौथे नंबर पर टीवीएस आईक्यूब है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »