चीन में अमेरिकी कंपनी का बोलबाला, दनादन बिक रही है ये कार

चीनी कार मार्केट में एक बार फिर अमेरिकी कंपनी टॉप पर पहुंच गई है. हम बात कर रहे हैं टेस्ला की, जिसकी मॉडल वाई सितंबर महीने में चीनी मार्केट की बेस्ट सेलिंग कार रही है. इसकी सबसे नजदीकी कंपटीशन गेली ईएक्स 2 है, जिसकी टेस्ला मॉडल वाई से 6,084 यूनिट्स कम बिकी हैं. आइए जानते हैं चीनी मार्केट में सितंबर महीने का हाल क्या रहा है.

Advertisement
Tesla Model Y सितंबर महीने में चीन की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. (Photo: Tesla) Tesla Model Y सितंबर महीने में चीन की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. (Photo: Tesla)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

चीनी कार कंपनियां यूरोप समेत कई क्षेत्र में अपना तेजी से विस्तार कर रही है. हालांकि, इन कंपनियों के घरेलू मार्केट में सबसे ज्यादा कारें एक विदेशी कंपनी बेच रही है. चीन और अमेरिका के बीच पिछले काफी समय से लगातार खींचातानी चल रही है, लेकिन चीन में सितंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार एक अमेरिकी कंपनी की है. 

Advertisement

हम बात कर रहे हैं टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) की, जो सितंबर 2026 में चीन की बेस्ट सेलिंग कार रही है. कंपनी ने इस कार की 50,359 यूनिट्स को बेचकर अपनी टॉप पोजिशन वापस हासिल कर ली है. ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, गेली ईएक्स 2 (Geely EX2) दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. 

किस कार की कितनी हुई बिक्री?

इस कार की 44,275 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं. वहीं तीसरे नंबर पर फैंगचेंगबाओ टीआई 7 (Fangchengbao Ti7) है, जिसकी 27,544 यूनिट्स बिकी हैं. चौथे नंबर पर बीवाईडी ऐटो 2 (BYD Atto 2) है, जिसकी 22,767 यूनिट्स बिकी हैं. लीपमोटर ए10 (Leapmotor A10) सितंबर 2026 में चीन की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. 

यह भी पढ़ें: एक फैसले से बदली कंपनी की किस्मत... 322% बढ़ गई TESLA की बिक्री

Advertisement

इस कार की 21,772 यूनिट्स बिकी हैं. 6वें नंबर पर चांगन नेवो क्यू05 (Changan Nevo Q05) है, जिसकी सितंबर में 18,043 यूनिट्स बिकी हैं. बीवाईडी सॉन्ग अल्ट्रा (BYD Song Ultra) की 17,131 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि टोयोटा कोरोला क्रॉस की 16,865 यूनिट्स बिकी हैं. 

टेस्ला ने पलट दिया खेल

9वें नंबर पर बीवाईडी डॉल्फिन है, जिसकी 16,754 यूनिट्स बिकी हैं. जबकि 10वें पायदान पर टोयोटा आरएवी 4 है, जिसकी 16,738 यूनिट्स बिकी हैं. सितंबर 2026 में चीन के पैसेंजर व्हीकल मार्केट में कुल रिटेल बिक्री में ईयर-ऑन-ईयर गिरावट आई है. वहीं इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियां का चीनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में दबदबा है.

यह भी पढ़ें: 6 लाख डाउन पेमेंट... EMI होगी इतनी! TESLA ने यहां भी खोला शोरूम

टेस्ला मॉडल वाई की बात करें, तो ये कार दो पायदान ऊपर आकर चीन की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. सितंबर महीने में टेस्ला ने मॉडल 3 और मॉडल वाई की 95,366 यूनिट्स को होलसेल किया है. इसमें एक्सपोर्ट का डेटा भी शामिल है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल्स में 5 परसेंट की ग्रोथ हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »