6 लाख डाउन पेमेंट... EMI होगी इतनी! TESLA ने यहां भी खोला शोरूम

18 June 2026

Credit: Credit Name

हैदराबाद में टेस्ला

Tesla ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए हैदराबाद में नया एक्सपीरियंस सेंटर, (शोरूम) शुरू कर दिया है.

Photo: ITG

यहां खुला है शोरूम

Tesla का नया एक्सपीरियंस सेंटर हैदराबाद के प्रमुख आईटी हब HITEC City में शुरू किया गया है.

Photo: ITG

देश में पांचवा शोरूम

टेस्ला का ये भारत में पांचवा एक्सपीरिएंस सेंटर है. यहां ग्राहक आज से ही कंपनी के कारों को करीब से देख और समझ सकेंगे.

Photo: ITG

पूरी रेंज होगी शोकेस

टेस्ला अपनी मॉडल वाई को यहां शोकेस कर रही है. कंपनी के ट्रेंड एडवाइजर कार के फीचर्स, क्वॉलिटी, रेंज इत्यादि के बारे में ग्राहकों को जानकारी देंगे.

Photo: ITG

आफ्टर-सेल्स सर्विस

कंपनी ने तेलंगाना के ग्राहकों के लिए बोलाराम इंडस्ट्रीयल एरिया में डिलीवरी और आफ्टर-सेल्स सर्विस भी शुरू कर दिया है.

Photo: Tesla_India

Tesla Model Y

नई Tesla Model Y प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट एक 5-सीटर कार है. इसमें 2,138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है.

Photo: Tesla_India

500 किमी रेंज

यह इलेक्ट्रिक SUV केवल 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. कंपनी के अनुसार इसकी WLTP रेंज 500 किलोमीटर तक है.

Photo: Tesla_India

प्राइस और फाइनेंस

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है. ग्राहक 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ इसे खरीद सकते हैं.

Photo: Tesla_India

इतनी बनेगी EMI

कंपनी का कहना है कि, इसकी न्यूनतम मंथली किस्त (EMI) 39,990 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी.

Photo: Tesla_India

बड़ी फैमिली के लिए Y L

हैदराबाद के इस शोरूम में Model Y L को भी शोकेस किया जा रहा है. जिसे ख़ास तौर पर बड़ी फैमिली के लिए डिज़ाइन किया गया है.

Photo: Tesla_India

6-सीटर कार

ये एक 6-सीटर कार है और इसमें आसानी से 6 लोग बैठ सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें यात्रियों को बेहतर हेडरूम, लेगरूम और आराम मिलता है.

Photo: Tesla_India

681 किमी रेंज

Model Y L की सबसे बड़ी खासियत इसकी 681 किमी रेंज है. यह SUV केवल 5.0 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है.

Photo: Tesla_India

कीमत है इतनी

इसमें 2,539 लीटर तक का कार्गो स्पेस मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. 

Photo: Tesla_India

डाउन पेमेेंट

कंपनी का कहना है कि, इसे 6.50 लाख रुपये की डाउन पेमेंट और 49,990 रुपये मासिक EMI के साथ खरीदा जा सकता है.

Photo: Tesla_India

Read Next