Advertisement

ऑटो न्यूज़

नितिन गडकरी का ऐलान... आ रही 100% इथेनॉल पर चलने वाली Toyota Innova Hycross

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST
  • 1/7

टोयोटा ने अपनी नई इनोवा हायक्रॉस की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. कंपनी 25 नवंबर को नई हायक्रॉस को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस कार की लॉन्च डेट के अलावा कोई खास जानकारी नहीं दी है. लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस कार से जुड़ी एक खास जानकारी साझा की है.  (Photo: toyotabharat.com)

  • 2/7

इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि वो टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फ्लेक्स फ्यूल को इस महीने यानी नवंबर में लॉन्च करेंगे. ENRich 2026 एनर्जी कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'इस महीने मैं फ्लेक्स फ्यूल टोयोटा इनोवा लॉन्च करने वाला हूं, जो 100 परसेंट इथेनॉल पर चलेगी.' (Photo: toyotabharat.com)

  • 3/7

टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फ्लेक्स फ्यूल हमारे लिए नई हो सकती है, लेकिन ये टेक्नोलॉजी नई नहीं है. टोयोटा ने इनोवा हायक्रॉस फ्लेक्स फ्यूल का प्रोटोटाइप 2023 में पेश किया था. इसमें एक पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे इथेनॉल पर चलने के लिए मॉडिफाई किया गया है. इसके साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. (Photo: toyotabharat.com)

Advertisement
  • 4/7

उस वक्त टोयोटा ने कहा था कि इस कार को लॉन्च करने से पहले टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन की जरूरत होगी. एक फ्लेक्स फ्यूल इंजन को पेट्रोल की तुलना में ज्यादा तेल खर्च करना होता है. ऐसे में इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी का सेटअप कार को बेहतर तरीके से परफॉर्म करने में मदद करेगी. (Photo: toyotabharat.com)

  • 5/7

इससे इथेनॉल का खर्च कम होगा. हालांकि, इस कार की फ्यूल एफिशिएंसी क्या है इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है. ई20 फ्यूल को लेकर हुए शोर शराबे के बाद भी सरकार ई100 फ्यूल वाले व्हीकल्स पर जोर दे रही है. कुछ कंपनियों ने अपने फ्लेक्स फ्यूल मॉडल्स को लॉन्च भी किया है. (Photo: toyotabharat.com)

  • 6/7

बात करें नई इनोवा हायक्रॉस की, तो इसे कई बार टेस्टिंग में भी देखा गया है. हाल में ही कंपनी ने इस कार को इंडोनेशिया में लॉन्च किया है. कार में रिडिजाइन बंपर, रिवाइज्ड टेल लैम्प्स और अपडेटेड एलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. (Photo: toyotabharat.com)

Advertisement
  • 7/7

इंटीरियर की बात करें, तो कार में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम और 12.3 का ही डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है. हालांकि, बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले सिर्फ हाइब्रिड वर्जन में मिलेगा. पेट्रोल वर्जन में कंपनी 7 इंच का ही डिस्प्ले दे सकती है. (Photo: toyotabharat.com)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement