भारत में 250 सीसी सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प होने जा रहा है. दिवाली से पहले बजाज ऑटो ने अपनी नई Pulsar N250SS को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक, दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. (Photo: ITG)
इस बाइक में मौजूदा Pulsar N250 के मुकाबले ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं. ख़ास बात ये है कि, नए अपडेट के बावजूद इस बाइक की कीमत अपने कम्पटीटर्स के मुकाबले काफी कम है. (Photo: ITG)
Pulsar N250SS को कंपनी ने मौजूदा N250 के टॉप वेरिएंट के तौर पर पेश किया है. इसमें इंजन से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई बदलाव किए गए हैं. बजाज ने इसी साल Pulsar N160 के SS वेरिएंट में भी इसी तरह के अपडेट दिए थे. अब कंपनी ने यही फॉर्मूला अपनी 250 सीसी बाइक के लिए भी अपनाया है. (Photo: ITG)
नई पल्सर अब पहले से और भी ज्यादा पावरफुल हो गई है. नई Pulsar N250SS में 249 सीसी का अपडेटेड एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है. इसमें अब 4-वॉल्व हेड मिलता है, जिससे इंजन 25hp की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करता है. (Photo: ITG)
इसके मुकाबले स्टैंडर्ड Pulsar N250 का इंजन 24.5hp की पावर और 21.5Nm का टॉर्क देता है. यानी नए वैरिएंट में पावर और टॉर्क दोनों में इजाफा हुआ है. हालांकि ड्राइविंग के समय इतना इतना कम पावर आउटपुट एक राइडर को पता भी नहीं चलेगा. (Photo: ITG)
बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसके गियरबॉक्स में देखने को मिलता है. स्टैंडर्ड मॉडल के 5-स्पीड गियरबॉक्स की जगह अब 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसके अलावा, इसमें स्टैंडर्ड तौर पर क्विकशिफ्टर भी मिलता है. इसकी मदद से राइडर बिना क्लच दबाए गियर को ऊपर की तरफ शिफ्ट कर सकता है. (Photo: ITG)
नए पल्सर में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी भी दी गई है, जिससे बाइक में अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं. इन मोड्स का इस्तेमाल राइड रोड कंडिशन के अनुसार बदल सकता है. आमतौर पर यह फीचर बड़ी और प्रीमियम बाइक्स में ही देखने को मिलता है. (Photo: ITG)
Bajaj Pulsar N250SS में अब पुराने LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसमें गूगल मैप्स मिररिंग का फीचर मिलता है, जिससे राइडर को नेविगेशन की जानकारी डिस्प्ले पर देखने की सुविधा मिलती है. नई पल्सर अब पहले से और भी ज्यादा पावरफुल हो गई है. (Photo: ITG)
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये है कि, राइडर को नेविगेशन के लिए बार-बार मोबाइल पर नज़र डालने की जरूरत नहीं पड़ती है उसे नेविगेशन डिटेल्स्ट सीधे डिस्प्ले पर मिलते रहते हैं. इसके अलावा, नई बाइक में एडजस्टेबल लीवर, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, पैनिक ब्रेक अलर्ट और हैजार्ड स्विच भी दिया गया है. बाइक में अन्य किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. (Photo: ITG)
जैसा कि ही हमने उपर बताया कि, ये N250SS (1.59 लाख रुपये) अपने कम्पटीटर्स के मुकाबले सस्ती है. तो इस बाइक का सीधा मुकाबला सुजुकी जिक्सर 250 (1.85 लाख रुपये) और हीरो एक्सट्रीम 250 आर (1.98 लाख रुपये) जैसी बाइक से है. हालांकि, ये बाइक स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले तकरीबन 14,000 रुपये महंगी है. (Photo: ITG)