टाटा मोटर्स के लिए वित्तवर्ष 2027 की दूसरी तिमाही शानदार रही है. इस तिमाही कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. इस क्वार्टर टाटा मोटर्स की घरेलू सेल्स 1,96,674 यूनिट्स तक पहुंच गई है. पिछले साल इस क्वाटर टाटा मोटर्स ने 1,40,189 यूनिट्स बेची थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर टाटा मोटर्स की गाड़ियों की सेल्स में 40 परसेंट का इजाफा हुआ है. (Photo: tata.cars)
वहीं ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने 5,049 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. पिछले वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स ने 4,208 यूनिट्स एक्सपोर्ट की थीं. यानी कुछ कारों की सेल्स 2,01,723 यूनिट्स तक पहुंच गई है. पिछले वित्तवर्ष इस दौरान कंपनी ने कुल 1,44,397 यूनिट्स बेची थीं. (Photo: tata.cars)
वित्तवर्ष 2027 की बात करें, तो टाटा मोटर्स ने 3,76,840 कारें पहली छमाही में बेची थीं. वहीं पिछले वित्तवर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने 2,64,028 यूनिट्स को बेची थी. यानी कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 42.7 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. नंबर्स की बात करें, तो कंपनी ने 1,12,812 यूनिट्स ज्यादा बेची है. (Photo: tata.cars)
इसमें दूसरी तिमाही की हिस्सेदारी ज्यादा है. कंपनी ने 2,01,723 यूनिट्स को दूसरी तिमाही में बेची हैं. टाटा के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. कंपनी ने वित्तवर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 47,150 इलेक्ट्रिक कारों को बेचा है. जबकि वित्तवर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 24,855 ईवी को बेचा था. (Photo: tata.cars)
बीते क्वार्टर में टाटा मोटर्स की कुल सेल्स में 23 परसेंट हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की है. वहीं सीएनजी मॉडल्स की हिस्सेदारी 28 परसेंट की है. दोनों ही कैटेगरी को मिला दें, तो टाटा मोटर्स की 51 परसेंट गाड़ियां इलेक्ट्रिक और सीएनजी वेरिएंट में बिकी हैं. (Photo: tata.cars)
पिछले क्वार्टर में सितंबर का महीना सबसे शानदार रहा है. सितंबर में कंपनी ने कुल 70,210 पैसेंजर व्हीकल्स को घरेलू मार्केट और ग्लोबल मार्केट में बेचा है. बीते साल इस दौरान कंपनी ने 60,907 यूनिट्स को बेचा था. टाटा मोटर्स ने सितंबर 2026 में 68,810 यूनिट्स को घरेलू मार्केट में बेचा है और 1,400 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. (Photo: tata.cars)
टाटा के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार टाटा पंच है. वहीं नेक्सॉन दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. सितंबर महीने में टाटा मोटर्स ने 15,384 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बेचा है. (Photo: tata.cars)