Advertisement

ऑटो न्यूज़

Royal Enfield ने उतारी ख़ास बाइक, जो बदलती है रंग, केवल 125 लोग खरीद सकेंगे इसे

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST
  • 1/17

तकरीबन सवा सौ साल पहले... 1901 में ब्रिटेन की सड़कों पर एक कहानी शुरू हुई. वक्त बदला. दौर बदले. लेकिन रॉयल एनफील्ड का अंदाज नहीं बदला. अब इसी 125 साल की विरासत को कंपनी ने एक खास अंदाज में सलाम किया है. नाम है Classic 650 Anniversary Edition. रंग ऐसा कि रोशनी भी शरमाए, और देखते-देखते बाइक का रंग खुद ही बदल जाए. प्रोडक्शन इतना कम कि हर किसी के गैरेज तक पहुंचना आसान नहीं. अब सवाल है, इस खास बाइक में ऐसा क्या है, जो इसे आम Classic 650 से अलग बनाता है. (Photo: ITG)
 

  • 2/17

दरअसल, रॉयल एनफील्ड ने मोटरसाइकिल की दुनिया में अपने 125 साल पूरे करने के जश्न में अपनी मशहूर बाइक Classic 650 के नए एनिवर्सरी एडिशन को लॉन्च किया है. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका ऐसा रंग है, जो रोशनी के हिसाब से लाल, हरे और सुनहरे रंगों में बदलता नजर आता है.  (Photo: ITG)

  • 3/17

रॉयल एनफील्ड ने इस लिमिटेड एडिशन को Hypershift Classic 650 नाम दिया है. यह बाइक कंपनी की 125 साल पुरानी विरासत को डेडिकेट है. रॉयल एनफील्ड ने इसे बेहद खास बनाने के लिए प्रोडक्शन भी सीमित रखा है.  (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/17

कंपनी का कहना है कि, दुनिया भर में इस बाइक की कुल 125 यूनिट ही बनाई जाएंगी, यानी भाग्यशाली लोग ही इस बाइक को खरीद सकेंगे. हालांकि कंपनी के ऑफिशियब वेबसाइट इस बाइक की बुकिंग शुरू की जा चुकी है. भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4,25,589 रुपये रखी गई है.  (Photo: ITG)

  • 5/17

इस बाइक के लिए रजिस्ट्रेशन 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू हुए थे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. इसी दिन से इस बाइक की आधिकारिक सेल भी शुरू की जाएगी. कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.  (Photo: ITG)

  • 6/17

Classic 650 Anniversary Edition में कंपनी ने बाइक के पुराने और सिग्नेचर स्टाइल डिजाइन को बरकरार रखा है. इसमें टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक और हेडलैंप के चारों ओर दिया गया नैसेल डिजाइन मिलता है. हालांकि, इसके लुक को सबसे ज्यादा खास बनाता है इसका Hypershift पेंट फिनिश.  (Photo: ITG)

Advertisement
  • 7/17

इस खास पेंट की वजह से बाइक पर रोशनी पड़ने के एंगल के अनुसार यह पेंट लाल, हरे और सुनहरे रंग दिखाई देता है. इसका कलर कॉम्बिनेशन रॉयल एनफील्ड की पुरानी मोटरसाइकिलों के पेंट डिजाइन से इंस्पायर्ड है. (Photo: ITG)

  • 8/17

जैसा कि हमने बताया कि, ये बाइक रॉयल एनफील्ड की 125 साल की विरासत को समर्पित है, तो इस बात को बाइक पर बखूबी दर्शाया गया है. बाइक पर 125 साल का गोल्ड फिनिश क्रेस्ट, खास साइड-पैनल बैजिंग और हाथ से बनाई गई पिनस्ट्राइप्स भी दी गई हैं.  (Photo: ITG)

  • 9/17

Royal Enfield Classic 650 के इस स्पेशल एडिशन के इंजन मैकेनिज़्म में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 647.95 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 47 बीएचपी की पावर और 52.3 न्यूटर मीटर (Nm) का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम और इलेक्ट्रिक स्टार्ट की सुविधा भी दी गई है.  (Photo: ITG)

Advertisement
  • 10/17

इस लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल में स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. सस्पेंशन के लिए आगे 43 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे 320 मिमी और पीछे 300 मिमी का डिस्क ब्रेक मिलता है.  (Photo: ITG)

  • 11/17

सेफ्टी के लिहाज से डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है. इस बाइक में आगे 19 इंच का व्हील दिया गया है, जिस पर 100/90 टायर मिलता है. पीछे 18 इंच का व्हील और 140/70 टायर दिया गया है.  (Photo: ITG)

  • 12/17

बाइक में 14.7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इसकी सीट की ऊंचाई 800 मिमी है. यानी छोटे कद के लोग भी इस बाइक को आसानी से ड्राइव कर सकेंगे. हालांकि, 90 फीसदी फ्यूल और ऑयल के साथ इसका वजन 243 किलोग्राम है. तो इस बाइक को संभालने के लिए पर्याप्त ताकत की भी जरूरत है.  (Photo: ITG)

  • 13/17

इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 154 मिमी है. जो इसे खराब रास्तों पर भी आसानी से दौड़ने में मदद करेगा. कुल मिलाकर, Royal Enfield Classic 650 Anniversary Edition में कंपनी ने इंजन और मैकेनिकल सेटअप को पहले जैसा रखते हुए इसके लुक और एक्सक्लूसिव डिजाइन पर खास ध्यान दिया है.  (Photo: ITG)

  • 14/17

रॉयल एनफील्ड की कहानी 1901 में ब्रिटेन से शुरू हुई, जब कंपनी ने अपनी पहली मोटरसाइकिल बनाई थी. इसकी जड़ें इससे भी पुरानी हैं. साल 1891 में बॉब वॉकर स्मिथ और अल्बर्ट एडी ने इंग्लैंड के रेडिच में एक बिजनेस खरीदा था, जो साइकिल बनाने का काम करता था.  (Photo: Royal Enfield)
 

  • 15/17

1901 में पहली रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पेश की गई और धीरे-धीरे यह ब्रांड अपनी मजबूत स्ट्रक्चर के लिए पहचान बनाने लगा. भारत में रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों की बिक्री 1949 में शुरू हुई, जब मद्रास मोटर्स ने ब्रिटेन से इन्हें आयात करना शुरू किया. (Photo: Royal Enfield)

  • 16/17

भारतीय सेना को सीमावर्ती इलाकों में गश्त के लिए मजबूत मोटरसाइकिलों की जरूरत थी. इसी वजह से 1955 में ब्रिटेन की रॉयल एनफील्ड और मद्रास मोटर्स ने मिलकर भारत में 'एनफील्ड इंडिया' की स्थापना की. इसके बाद 1956 में चेन्नई के पास तिरुवोट्टियूर स्थित फैक्ट्री में बुलेट का उत्पादन शुरू हुआ. (Photo: Royal Enfield)

  • 17/17

साल 1970 में ब्रिटेन में कंपनी का उत्पादन बंद हो गया, लेकिन भारत में मोटरसाइकिलों का निर्माण चलता रहा. 1994 में आयशर ग्रुप ने एनफील्ड इंडिया का अधिग्रहण किया और कंपनी का नाम रॉयल एनफील्ड मोटर्स लिमिटेड रखा गया. आज रॉयल एनफील्ड भारत के प्रमुख प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांडों में शामिल है और इसकी बुलेट, क्लासिक, हिमालयन और 650cc रेंज की बाइक्स दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखती हैं. (Photo: Royal Enfield)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement