Advertisement

ऑटो न्यूज़

3075 रुपये वाले FASTag ऐनुअल पास से कैसे अलग है 1500 रुपये वाला Toll Pass

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST
  • 1/7

1 नवंबर से सरकार एक नया ऐनुअल पास लेकर आ रही है. ये पास कम कीमत पर आएगा, जो नॉन-कमर्शियल व्हीकल ओनर के लिए है. इसके लिए दूसरी शर्तें भी हैं. जैसे 1500 रुपये वाला नया टोल पास उन्हीं व्हीकल ओनर्स को मिलेगा, जो नेशनल हाईवे टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की रेंज में रहते हैं. (Photo: Getty Images)

  • 2/7

1500 रुपये का ये पास एक साल के लिए होगा. ध्यान रखें कि नगरपालिका या शहर की सीमा से बाहर पड़ने वाले टोल प्लाजा के लिए ये पास 1500 रुपये का है. जबकि नगरपालिका या स्थानीय शहर की सीमा में पड़ने वाले टोल प्लाजा के लिए ये पास 3000 रुपये का है. (Photo: Getty Images)

  • 3/7

ये पास 3075 रुपये के स्टैंडर्ड फास्टैग ऐनुअल पास से अलग है. जहां फास्टैग ऐनुअल पास सभी प्राइवेट व्हीकल ओनर्स के लिए है. इसका फायदा 200 क्रॉसिंग तक ही मिलता है. ये हाईवे पर लंबी दूरी तय करने में मदद करता है और इसके लिए किसी लिमिट की शर्त नहीं है. (Photo: Getty Images)

Advertisement
  • 4/7

यानी आप किसी निश्चित टोल प्लाजा की 20 किलोमीटर की सीमा में आते हों या नहीं, आप इस फास्टैग पास को खरीद सकते हैं. वहीं लोकल पास किसी चुने हुए टोल प्लाजा के लिए होता है. मान लीजिए आपके शहर के पास कोई टोल प्लाजा हो, जिससे आपको बार-बार गुजरना पड़ता हो. (Photo: Getty Images)

  • 5/7

चूंकि बार-बार आने जाने के लिए आपको काफी ज्यादा टोल देना पड़ेगा. ऐसे में सरकार नया कंसेशनल लोकल पास लेकर आई है. इसका फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो उस तय दायरे में आते हैं. इस पास का इस्तेमाल हर टोल प्लाजा पर नहीं किया जा सकता है. (Photo: Getty Images)

  • 6/7

नया पास 1 नवंबर 2026 से मिलेगा. सरकार हर साल अप्रैल में इसकी कीमतों को रिवाइज कर सकती है. अब सवाल है कि इस पास का फायदा कहां नहीं मिलेगा. ये पास ऐसे नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवेज पर नहीं काम करेगा, जो क्लोज्ड यूजर फीस कलेक्शन सिस्टम के तहत काम करते हैं. (Photo: Getty Images)

Advertisement
  • 7/7

वहीं जिन जगहों पर सर्विस रोड या दूसरे रास्ते उपलब्ध हैं, जिससे टोल से बचा जा सकता है. वहां के टोल प्लाजा पर भी ये पास नहीं मिलेगा. यानी अगर आपके घर के नजदीक मौजूदा टोल के अलावा भी कोई दूसरा रास्ता है जिस पर टोल नहीं लगता, तो आपको ये लोकल टोल पास नहीं मिलेगा. (Photo: Getty Images)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement